Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, 31 फाइनलिस्ट को हराया

एक मजेदार प्रतियोगिता के बाद, भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है. सिनी शेट्टी को एक शानदार प्रक्रिया के बाद मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 04 July 2022

एक मजेदार प्रतियोगिता के बाद, भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है. मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था, जिसमें सिनी शेट्टी को एक शानदार प्रक्रिया के बाद मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था.

सिनी शेट्टी विजेता
कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का विजेता घोषित किया गया है. वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत को मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया. हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया का मुकाबला अपने आप में खास रहा. इस बार इस प्रतियोगिता में सुंदरता की 31 परियों के बीच कड़ी टक्कर थी. अलग-अलग राज्यों से विजेता मॉडल्स ने मैदान में उतरकर रैंप वॉक किया. इस पूरे मुकाबले में झारखंड की रिया तिर्की समेत कुछ मॉडलों के नाम काफी चर्चा में रहे. लेकिन अंत में सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर लिया.

बॉलीवुड सितारे
मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारे नजर आए. इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जैसे ही फिल्मी सितारे उतरे, सबकी निगाहें उन पर ही ठहर गईं. बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां कहर ढा रही थीं. इस इवेंट में मलाइका गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पैरेंट गाउन में कमाल लग रही थीं. वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गाउन में नजर आईं. ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वेल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का लुक भी काफी एलिगेंट लग रहा था.

जजों की पैनलिस्ट
2022 की मिस इंडिया चुनने की जिम्मेदारी एक लंबे पैनल की थी. ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक नहीं बल्कि छह सेलेब्स शामिल थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डावर जज के तौर पर शामिल हुए. इतना ही नहीं इस पैनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थीं.
Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll