दिल्ली के बेहद करीब है राजस्थान का ये ऐतिहासिक शहर, किले से लेकर झील तक के होंगे दर्शन

इस शहर में 1500 BC तक के रास्ते मौजूद हैं, जो आपको शाही दिनों की याद दिलाते हैं। अलवर शहर में भव्य शाही महलों से लेकर प्राचीन किलों तक राजस्थान के राजघरानों के इतिहास की पूरी जानकारी आपको मिल सकती है।

  • 3140
  • 0

भारत एक ऐसा देश हैं जहां हर राज्य की अपनी बोली, भाषा, रहन-सहन और इतिहास है। उसी प्रकार से लोगों की अपनी-अपनी पसंद भी होती है। लेकिन जब भी भारत के इतिहास की बात आती है तो सबसे ज्यादा राजपूतों का और राजस्थान का ज़िक्र किया जाता है। इतिहास में रूचि रखने वाले ज्यादातर लोग पुराने महल उनसे जुडी जानकारियां आदि जानने के बेहद शौक़ीन होते हैं। इसलिए वो जगह-जगह जाकर नई जानकारियां लेते हैं। तो अगर आप भी इतिहास में रूचि रखते हैं और खासतौर पर राजस्थान के महलों को देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको बताएंगे राजस्थान के अलवर शहर के बारे में। जो दिल्ली से मात्र 152 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पहुंचने में सिर्फ 3 घंटे का समय लगेगा। इस शहर में 1500 BC तक के रास्ते मौजूद हैं, जो आपको शाही दिनों की याद दिलाते हैं। अलवर शहर में भव्य शाही महलों से लेकर प्राचीन किलों तक राजस्थान के राजघरानों के इतिहास की पूरी जानकारी आपको मिल सकती है। चलिए हम आपको बताते हैं अलबर के 8 मनमोहक नज़ारों के बारे में, इन तस्वीरों देख कर आप खुद को वहां जाने से नहीं रोक पाएंगे। 

1. बाला किला


इसे अलवर किला भी कहा जाता है, यह जगह सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह शहर की सबसे पुराने किलों में से एक है। ये किला बहुत बड़ा है ऐसा इसलिए क्योंकि ये करीब 5 किलोमीटर तक फैला है और इसे देखने के लिए लगभग 2 घंटे का समय लग जाता है। 


2. सिटी पैलेस


सिटी पैलेस बाला किले के ठीक नीचे बना हुआ है। इस पैलेस की खास बात है कि इसका आर्किटेक्चर राजपूत और मुगल दोनों का अद्भुत मिश्रण है। 1873 में राजा बख्तायार सिंह ने इसका निर्माण करवाया था। 15 बड़ी मीनारों और 15 छोटे मीनारों से बने इस महल की दीवारों और छत पर शीशे का काम है। जो इसकी खूबसूरती को और निखारता है।  


3. सिलिसर झील


 ये सबसे सुंदर और शांत जगह है। इस खूबसूरत झील के किराने एक शानदार सिलीसेर लेक पैलेस है। जिसकी देखभाल राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) द्वारा की जाती है।


4. सरिस्का टाइगर रिजर्व


यह स्थान अलवर से लगभग 36 किमी दूर स्थित है। अलवर के पास घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है।अगर आप अलबर घूमने जाने का विचार कर  रहे हैं तो यहां जरूर जाएं। हरे-भरे घास के मैदान और जंगली जानवरों वाली यह सेंचुरी लगभग 850 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है।


5. विजय मंदिर पैलेस


इस सुंदर और आकर्षक महल का निर्माण 1918 में महाराजा जय सिंह ने करवाया था, इसकी खासियत यह है कि ये एक जहाज के आकार में बनाया गया है। विजय सागर झील से सटे हुए इस महल में 105 कमरे हैं। हालांकि महल के अंदर के हिस्से आम लोगों के लिए खुले नहीं हैं क्योंकि यह अभी भी अलवर रॉयल परिवार के अधीन है।


6. भानगढ़ का किला


यदि आपको डरावनी जगहों  पसंद है। तो आपको निश्चित तौर पर भानगढ़ का किला देखने जाना चाहिए। ये जगह इस तरह की भूतिया गतिविधियों के लिए मशहूर है।


7. फतेह जंग गुंबद


 18 वीं शताब्दी में बना यह पांच मंजिला मकबरा राजस्थानी और मुगल राजघराने का मिश्रित आर्किटेक्ट है। इसमें कठिन नक्काशी, भव्य गुंबदें और ऊंची  मीनारें हैं। यही कारण है कि यह स्थान अलवर के सबसे अच्छे पर्यटक आकर्षणों में से एक है।


8. गर्भजी झरना


इन सब के अलावा हरी-भरी घाटियों और सुंदर पहाड़ियों से घिरे इस खूबसूरत झरने का मनमोहक दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यह स्थान फोटोग्राफी करने के शौक़ीन और प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT