Story Content
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी भी कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने रंगमंच की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक की राह को चुना है। इसमें एक नाम इशिका तनेजा का भी जुड़ गया है जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर अध्यात्म की राह को चुन लिया है। इशिका तनेजा बॉलीवुड में कई फिल्में दे चुकी है और कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपना फ़िल्मी करियर छोड़कर धर्म की राह को चुना है। उन्होंने युवाओं से भी यह कहा है कि उन्हें धर्म की राह पर चलना चाहिए।
शोबिज़ की दुनिया में इशिका का नाम
इशिका तनेजा शोबिज़ की दुनिया में एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपना अच्छा खासा नेम और फेम छोड़कर आध्यात्मिक होने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस का बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़कर साध्वी बन चुकी है। बता दें कि, मध्य प्रदेश के जबलपुर में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन पर एक्ट्रेस चल रही हैं और उन्होंने गुरु दक्षिणा भी ली है।
जीत चुकी हैं कई अवार्ड
इशिका तनेजा अपने करियर में कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं। साल 2017 में उन्होंने वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था। इतना ही नहीं उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में भी वूमेन ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। इसके अलावा सक्सेसफुल वूमेन होने के तौर पर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इशिका तनेजा ने एक झटके में इन सभी चीजों का त्याग करके आध्यात्मिक होने का फैसला लिया है। उन्होंने अपनी सुंदरता और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया।
इन फिल्मों में दिखी थी इशिका
इशिका तनेजा का करियर बॉलीवुड में कुछ लंबा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को फिल्म हिंदू सरकार में देखा गया है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज हद में भी काम किया है। अब एक्ट्रेस नहीं फिल्मों से दूरी बना ली है और आध्यात्मिक बन रही हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.