Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: क्या Tulsi-Mihir का होगा मिलन?

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा. क्योंकि शो में अब होने वाला है मिहिर और तुलसी का सालों बाद मिलन. लेकिन क्या इतनी आसानी से नॉयना होने देगी तुलसी-मिहिर की मुलाकात? नॉयना चलेगी अब कौन-सी नई चाल?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 24 December 2025

6 साल बाद कैसे होगा मिहिर-तुलसी का रि-यूनियन? क्या तुलसी-मिहिर के तलाक का इंतज़ाम करेगी नॉयना? क्यों रणविजय को चांटा जड़ेगी तुलसी? गायत्री काकी-परी को हुआ किस बात का पछतावा? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा. क्योंकि 6 साल बाद पलटने वाली है शो की कहानी. जहां गायत्री काकी और नॉयना में देखने को मिलेगी तनातनी, तो वहीं परी को सताएगी तुलसी की याद और बहाएगी खूब आंसू. लेकिन यहीं नॉयना बनाएगी मिहिर के साथ कच्छ जाकर हैंडलूम मेले में जाने का प्लान. जहां तुलसी को देख उड़ जाएंगे उसके होश और करेगी मिहिर को तुलसी से दूर ले जाने कि कोशिश. लेकिन क्या मेले की भीड़ में अपने प्यार तुलसी को देख लेगा मिहिर? क्या 6 साल बाद होगा मिहिर-तुलसी का मिलन? नॉयना के दिमाग में पकेगी कौन-सी नई खिचड़ी? अगर आप जानना चाहतें हैं कि आगे सीरियल में कौन-कौन से नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...

 

परी को हुआ किस बात का पछतावा?

दरअसल अपने जन्मदिन को तहस-नहस होते देख परी को आएगी तुलसी की याद और हो जाएगी काफी ही ज्यादा  इमोशनल. जिसके साथ ही परी को होगा अपनी गलतियों का एहसास और बहाएगी तुलसी के लिए जमकर आंसू. ऐसे में परी को रोते और अपना टूटते देख गायत्री काकी का चढ़ेगा पारा और लेगी सीधे तौर पर नॉयना से पंगा. जो की लीप से पहले बन गई थी नॉयना की साथी और लेकर आई थी शांति निकेतन.

 

 

क्यों नॉयना ने दी गायत्री को धमकी?

लेकिन अब शांति निकेतन, और रिश्तों के साथ-साथ बदल चूकी है दुश्मनों की भी कहानी. जहां 6 साल पहले तुलसी के घर से जाने पर नॉयना संग जश्न मना रही थी गायत्री, वही आज कर रही होगी नॉयना के आगे तुलसी को याद. जी हां, नॉयना और गायत्री के बीच हो चूकी है तकरार. जिसके कारण गायत्री काकी को मिलेगी नॉयना से धमकी और सुनाएगी उसे खूब खरी-खरी.

 

क्यों तुलसी को देख उड़े नॉयना के होश?

दरअसल बिज़नेस के चक्कर में मिहिर संग कच्छ पहुंचेगी नॉयना और करेगी मेले का दौरा. जहां गलती से ही सही लेकिन नॉयना की पड़ जाएगी तुलसी पर नज़र और रह जाएगी दंग. ऐसे में इतने सालों बाद तुलसी को अपने सामने देख घबरा जाएगी नॉयना और हो जाएगी एक बार फिर से मिहिर को लेकर इंसीक्यूर. लेकिन क्या इस मेले में तुलसी-मिहिर की हो पाएगी मुलाकात या फिर नॉयना अड़ाएगी अपनी टांग? ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.

 

मिहिर-तुलसी का तलाक करवाएगी नॉयना?

बता दें की तुलसी को कच्छ में देख नॉयना करेगी मिहिर और तुलसी का तलाक का इंतज़ाम और मनाएगी अपनी जीत का जश्न. हालांकि तुलसी-मिहिर का तलाक करवाने के लिए सभी हदें पार कर देगी नॉयना और पहुंचेगी मिहिर को बिना बताए तुलसी के पास और करेगी उसके आगे मिहिर की पत्नी होने का दावा. ऐसे में क्या करेगी तुलसी? क्या मिहिर को तलाक देने आएगी फिर से मुंबई?

 

क्यों रणविजय को चांटा जड़ेगी तुलसी?

बता दें कि जल्दी ही तुलसी पहुंचेगी शांति निकेतन. जहां तुलसी को लगेगी परी के दर्द की भनक. ऐसे में अपनी बेटे के शरीर पर चोर देख तिलमिला जाएगी तुलसी और जड़ेगी रणविजय को सबक सिखाने के लिए ज़ोरदार थप्पड़. लेकिन क्या परी देगी इस बार तुलसी का साथ? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या परी इस बार मानेगी तुलसी की बात या फिर घोंपेगी तुलसी की पीठ में छुरा? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement