Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Anupama Upcoming Update: Anu की बेटी Raahi को कौन करेगा किडनैप?

सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है ज़बरदस्ट ट्विस्ट. क्योंकि भारती की शादी के बीच में होने वाला है एक बड़ा कांड. जहां अनुपमा की लाड़ली होने वाली है अचानक गायब. लेकिन आखिर कौन करेगा राही को किडनैप? क्या राही को बचा पाएंगे अनुपमा-प्रेम?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 26 December 2025

अनुपमा के खिलाफ जाकर क्यों रजनी-पराग से हाथ मिलाएगा प्रेम? कौन करेगा राही को किडनैप? अनुपमा के साथ होगा कौन-सा बड़ा हादसा? क्यों गौतम डालेगा प्रार्थना के बच्चे पर अपनी गंदी नज़र? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट. जी हां क्योंकि प्रेम के आगे आने वाला है रजनी औऱ पराग की मिलीभगत का सच, तो वहीं दुसरी ओर राही होगी किडनैप. हालांकि इसी बीच अनुपमा होगी एक बड़े हादसे का शिकार. जो की लेकर आएगा राही के आगे रजनी का सच. वहीं अनुपमा के दुश्मनों में हो चूकी है ईशानी की भी गिंती. जो की चाहेगी सिर्फ और सिर्फ अनुपमा की बर्बादी. लेकिन यहीं प्रार्थना के बच्चे पर अपनी गंदी नज़र डालेगा गौतम और करेगा एक बड़ा कांड. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर रजनी-पराग का सच सामने आने के बाद भी क्यों अनुपमा के खिलाफ जाएगा प्रेम? क्या यहीं से टूटना शुरू होगा प्रेम-राही का रिश्ता? वहीं अनुपमा और राही के साथ होने वाला है कौन सा बड़ा हादसा? अगर आप जानना चाहतें हैं कि आगे सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..

 

ईशानी बनेगी अनुपमा की दुश्मन?

बता दें कि ईशानी की चोरी पकड़ते ही बौखला जाएगी अनुपमा और करेगी उसकी इज्ज़त की मिट्टीपलीत. जिसके चलते ईशानी की इस काली करतूत की लग जाएगी सभी को भनक और हो जाएगा उसका उभरता हुआ करियर पूरी तरह ठप. हालांकि यहीं ईशानी मांगेगी अनुपमा से मदद और करेगी उसके आगे खूब मिन्नतें. लेकिन ईशानी को सबक सिखाने के लिए नज़रअंदाज़ करेगी अनुपमा और झाड़ लेगी उससे अपने हाथ. लेकिन क्या ये छोटी सी चिंगारी बनेगी अनुपमा के लिए बड़ी मुसीबत?


प्रार्थना का बच्चा चोरी करेगा गौतम?

खबरों की मानें तो प्रार्थना देगी अंश को अपने बच्चे के पिता का हक. जिसे देख बौखला जाएगा गौतम औऱ खाएगा प्रार्थना को उसके बच्चे से दूर करने की कसम. बता दें की जल्दी ही गौतम करने वाला है प्रार्थना का बच्चा चोरी औऱ हो जाएगा कोठारी हाउस से फरार. लेकिन इस बात की प्रार्थना और अंश को नहीं होगी कोई भी खबर.

 

कौन करेगा राही को किडनैप?

इसी के साथ ही आपको बता दें की शो में आने वाला है एक और नया ट्विस्ट. जी हां, क्योंकि भारती की शादी से पहले होने वाला है राही के साथ एक बड़ा कांड. जहां अपने प्यार के पागलपन में आकर राही को किडनैप कर लेगा दिवाकर और करेगा उसे पाने के चक्कर में उससे ज़बरदस्ती शादी. लेकिन क्या राही को दिवाकर के चंगूल से बचा पाएंगे अनुपमा-प्रेम? ये देखना होगा.

 

अनुपमा के साथ होगा कौन-सा हादसा?

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लॉस बनकर आई अनुपमा के साथ होगा एक बड़ा हादसा. जिसके पीछे होगा रजनी का हाथ. बता दें कि इस हादसे के चलते अनुपमा को लगेगी गहरी चोट और हो जाएगी बेहोश. जिसे देख राही हो जाएगी इमोशनल और खोजेगी हादसे की वजह. यहीं उसके आगे आ जाएगा रजनी का सच. जिसके बारे में जान चौंक जाएगी राही और करेगी उसका पर्दाफाश.

 

प्रेम मिलाएगा रजनी-पराग से हाथ?

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब रजनी-पराग का सच आएगा प्रेम के आगे. जी हां, क्योंकि बहुत जल्दी ही प्रेम के आगे खुलेगा अनुपमा की चॉल का redevelopment का राज़. लेकिन इसके बावजूद सच का साथ नहीं देगा प्रेम और अपने रेस्ट्रां के चक्कर में मिलाएगा रजनी-पराग से हाथ. अब ऐसे में देखने ये होगा कि क्या करेगी राही जब उसके आगे आएगी प्रेम की सच्चाई? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर

बताएं.

इस सीरियल से जुडी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को. 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.