Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दो डिप्टी CM, 45-47 सीटें... अकाली दल को 'बड़ा भाई' बनाकर बीजेपी को क्या-क्या मिलेगा?

नई दिल्ली, November 25, 2026: दो डिप्टी CM, 45-47 सीटें... अकाली दल को 'बड़ा भाई' बनाकर बीजेपी को क्या-क्या मिलेगा?। गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे का संभावित फॉर्मूला भी सामने आया है. पंजाब विधानसभा…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: दो डिप्टी CM, 45-47 सीटें... अकाली दल को 'बड़ा भाई' बनाकर बीजेपी को क्या-क्या मिलेगा?।

गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे का संभावित फॉर्मूला भी सामने आया है. पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं. चर्चा है कि बीजेपी 45-47 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं शिरोमणि अकाली दल 70 से 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकता है.

सुखबीर सिंह बादल गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. यदि विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनती है तो बीजेपी को दो डिप्टी सीएम पोस्ट मिल सकता है. अमित शाह ने भी साफ कर दिया है कि पंजाब के सियासी रण में बड़े भाई की भूमिका में अकाली दल ही रहेगा.

क्या है बीजेपी और अकाली दल का प्लान? इस गठबंधन में सबसे अहम भूमिका पंथिक वोट बैंक की मानी जा रही है. यह वोट बैंक पंजाब की राजनीति में बेहद अहम रहा है. अकाली दल का ग्रामीण और पंथिक मतदाताओं के बीच पारंपरिक आधार रहा है, वहीं बीजेपी को शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से उम्मीद है. गठबंधन का उद्देश्य इन दोनों वोट बैंकों को एक मंच पर लाना है.

पंजाब में हिंदू और सिख मतदाताओं की बड़ी शहरी आबादी है. बीजेपी को उम्मीद है कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उसका समर्थन चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

पंजाब में बीजेपी नेता जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का भी उदाहरण देते हैं. बीजेपी ने वहां जम्मू क्षेत्र में 29 सीटें जीती थीं. पार्टी का मानना है कि पंजाब में भी शहरी मतदाता इसी तरह एकजुट होकर चुनावी समीकरण प्रभावित कर सकते हैं.

दूसरी ओर, अकाली दल की ग्रामीण पंजाब और पंथिक वोटरों के बीच पारंपरिक और मजबूत पकड़ रही है.

बीजेपी नेताओं के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगभग 18 प्रतिशत और अकाली दल को करीब 13 प्रतिशत वोट मिले थे. इस लिहाज से दोनों दलों का कुल वोट प्रतिशत 31 प्रतिशत बैठता है.

सवाल यह भी है कि क्या दोनों पार्टियों के मतदाता एक-दूसरे के उम्मीदवारों को भी उसी तरह वोट देंगे? दोनों दलों की नजर वोट प्रतिशत को 40 प्रतिशत से अधिक तक पहुंचाने पर है.

मोगा में बड़ी रैली की तैयारी गठबंधन की घोषणा के बाद अब दोनों दल 8 दिसंबर को पंजाब के मोगा में एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं. मोगा का अकाली दल के इतिहास में विशेष महत्व रहा है. पार्टी ने इसी जिले में अपना 75वां स्थापना दिवस मनाया था. अकाली दल ने कई बार मोगा से ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है.

इस बार भी पार्टी इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में है. इसके लिए पूरे पंजाब से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी 8 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में सुखबीर सिंह बादल के साथ शामिल होने की संभावना है.

इस कार्यक्रम को BJP और अकाली दल की संयुक्त ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर बादल का एक मंच पर आना गठबंधन के राजनीतिक महत्व को दिखाएगा.

इन मुद्दों पर मान सरकार को घेरने की तैयारी बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का मानना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपनी कुछ राजनीतिक जमीन खो दी है. मान सरकार के प्रति असंतोष चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है.विपक्षी गठबंधन राज्य सरकार को कानून व्यवस्था, नशे की समस्या समेत कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है.

बीजेपी की अधिक सीटों की मांग के पीछे पार्टी के आंतरिक सर्वे और संगठनात्मक आकलन पर भरोसा है. पार्टी नेताओं के अनुसार, बीजेपी ने पंजाब की कई शहरी और अर्ध-शहरी विधानसभा सीटों की पहचान की है, जहां उसका संगठन और चुनावी आधार मजबूत है.

शुरुआत में बीजेपी करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी, लेकिन बाद के आकलन के बाद पार्टी नेतृत्व ने सीटों की संख्या बढ़ाकर 45 से 47 करने की मांग रखी. पिछले कुछ दिनों में चंडीगढ़ और दिल्ली में बीजेपी और अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत हुई.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Photo Division, Govt. of India, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.