Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रखा अपनी बेटी का ये नाम, जानें क्या है उसका मतलब

विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है जिसका मतलब होता है देवी दुर्गा। इसके साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी और पति विराट के एक साथ प्यारी सी तस्वीर को भी शेयर किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खेल - 01 February 2021

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर पिछले महीने ही एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। जिसके बाद आज विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। वही सामने आई सूचनाओं के मुताबिक विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है जिसका मतलब होता है देवी दुर्गा। इसके साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी और पति विराट के एक साथ प्यारी सी तस्वीर को भी शेयर किया है। इस फैमिली फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फैमिली फोटो

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ ही उनकी बच्ची भी नजर आ रही है। हालांकि बेटी का चेहरा फोटो में नजर नहीं आ रहा है लेकिन कपल ने बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इस तस्वीर के साथ ही में अनुष्का ने एक प्यारा कैप्शन लिखा है।


कैप्शन लिखकर फैंस का किया धन्यवाद

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा "हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद- हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

विरुष्का की जोड़ी को फैंस करते हैं काफी पसंद 

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद हैं। एक ओर जहां विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में अपना शानदार प्रर्दशन  दिखाते हैं तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा सिनेमा की  दुनिया में अपना जादू बिखेरती हैं। दोनों ही सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पल भी फैंस  के साथ शेयर करते रहते हैं। 

अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में आई थीं नजर

अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। लेकिन आनंद एल राय निर्देशित फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद से ही अनुष्का  शर्मा फिल्मी दुनिया से गायब है लेकिन सुनने को मिल रहा है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.