Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Delhi Budget: दिल्ली के लोगों को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, ओलंपिक को लेकर ये है प्लानिंग

दिल्ली सरकार अपना बजट पेश कर रही है। जानिए इसमें दिल्ली वालों को शिक्षा, बिजेनस और बाकी चीजों में क्या-क्या प्राप्त हुआ है।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | व्यापार - 09 March 2021

दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने आज अपना बजट पेश किया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में अपना ई-बजट पेश किया। केजरीवल कैबिनेट ने बजट को मंजूरी देने का काम किया है। कोरोना काल से उबर रहे देश को लेकर ये उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली सरकार लोगों को फ्री में वैक्सीन का गिफ्ट देने का काम कर सकती है। जोकि जानिए किस तरह से सच होता हुआ दिखाई दिया है। इन सबके अलावा हर बात की तरह इस बार भी केजरीवाल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान करती हुई नजर आई है। यहां जानिए बजट से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में यहां। 

- दिल्ली में हर रोज 45 हजार वैक्सीन लगाई जा रही है। जल्द ही ये क्षमता 60 हजार तक पहुंच जाएगा। वही, दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन आगे भी फ्री में मिलने वाली है।

- दिल्ली में अगले साल से महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआतो होगी, जिसमें महिलाओं से संबंधित जुड़ी बीमारियों के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। शुरु में ऐसे 100 क्लीनिक खोले जाएंगे।

- दिल्ली के हर एक नागरिक को हेल्थ कार्ड मिलने वाला है। इसके साथ ही हर व्यक्ति का ऑनलाइन हेल्थ डाटा तैयार होगा। इससे हर परिवार की बीमारी का रिकॉर्ड डॉक्टरों के पास रहने वाला है। इसके लिए दिल्ली में स्वास्थय का कुल बजट 9934 करोड़ है। 

 -दिल्ली सरकार के जरिए स्थानीय निकायों को 4 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी, इन सबके अलावा स्टांप शुल्क, पार्किंग शुल्क भी स्थानीय निकायों को ही दिया जाएगा।

- 12 मार्च से देशभक्ति के कार्यक्रम शुरु होंगे, जिसमें आगे के विजन को दिखाया गया है। भगत सिंह के जीवन से जुड़े कार्यक्रमों को दर्शाने के लिए 10 करोड़ का बजट है। इसके अलावा बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर जो कार्यक्रम होंगे उशके लिए 10 करोड़ रुपयें आवटन किए गए हैं।

- उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ऐलान- इस बार की हमारी थीम देशभक्ति बजट।

- कनॉट प्लेस जैसे ही दिल्ली में 500 जगहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली के स्कूलों में अब एक पीरियड देशभक्ति के बारे में होगा।

- यूथ फॉर एजुकेशन के नाम से प्रोग्राम शुरु होगा। इसके द्वारा पढ़े लिखे नागरिक कम सुविधा वाले बच्चों की मदद कर पाएंगे।

- नया सैनिक स्कूल को बनाया जाएगा। एक आर्म्ड फोर्स प्री-पेयरिंग अकादमी बनाई जाएगी। शहीदों के परिवारवालों को एक करोड़ रुपए तक की आर्थिक मदद की स्कीम जारी रहेगी।

- इन सबके अलावा कॉलोनियों में अब सरकार की तरफ से योग, ध्यान गुरु मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपये आवंटन है। 75 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल ने किए ऐलान 

- 11-12वीं के  बच्चों को बिजनेस आइडिया के लिए प्रोत्साहित करना। जिसका आइडिया अच्छा होगा उसके 2 हजार रुपये देकर प्लान तैयार करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा जो भी विजेता होगा उसका सम्मान अलग से होगा और प्रदर्शनी भी लगेगी।

- वही, नर्सरी से लेकर 8वीं तक नया कोर्स आएगा। दिल्ली का अपना बोर्ड बनाया जाएगा। प्राइमरी क्लास से ही  बच्चों को रटने के बजाए उसे समझाने पर फोकस किया जाएगा। 

- करीब सौ स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। इसमें नौंवी बाहरवीं क्लास तक के बच्चे शामिल होंगे।

- बच्चों की इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स तक कराया जाएगा। ताकि उन्हें नौकरी के लिए अच्छे से तैयार किया जाए।

- 16 हजार करोड़ से ज्यादा शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट पेश किया गया है।

इन बड़ी चीजों का हुआ बजट में ऐलान

- 25 साल में स्पोर्टस की सुविधाएं दिल्ली में तैयार की जाएगी। 2048 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए दिल्ली को शानदार तरीके से तैयार किया जाएगा।

- प्रदूषण पर कई बड़े फैसले किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू करना बड़ी बात है। 2024 तक दिल्ली में नए वाहनों की संख्या में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या करने पर फोकस है।

- इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की बात करें तो वो 500 बनाए जाएंगे। तीन कि.मी की दूरी में ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी है।

- दिल्ली के अंदर 1300 ई-बसें हैं। इसके अलावा 6683 बसे हैं। जिन्हें अगले साल तक 7693 करनी है। 

- दिल्ली मेट्रो जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो बन जाएगी। अभी बाकी कई फेज पर काम चालू है। जोकि जल्द ही पूरी हो जाएगा।

- दिल्ली में परिवहन विभाग के लिए 9394 करोड़ का प्रावधान, साथ ही 500 किमी. सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया तय किया गया है।

- 200 यूनिट तक मुफ्त में बिजली मिलती रहेगी। इससे अधिक यूनिट खर्च करने वालों को जो सब्सिडी दी गई है वो भी जारी रहेगी। 

- ड्राफ्ट स्टार्ट अप नीति को तैयार किया गया है। इसे इसी साल लागू कर दिया जाएगा।

- फेस्टिवल ऑफ इंडिया, इंडियन क्लासिकल फेस्टिवल, दिल्ली की दीवाली, पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी सुविधाएं दी जाएगी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.