Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

SHE-Mart Scheme –महिला सशक्तिकरण का सरकारी उपाय!

यह योजना महिलाओं की आय वृद्धि से, स्थिर आय से और उन्हें अपने व्यवसाय के मालिकाना हक प्रदान करने से संबंधित है। इसी को SHE-mart कहा जा रहा है ।

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | व्यापार - 05 February 2026


यह SHE-mart क्या है? इसका मुख्य लक्ष्य क्या है? यह कैसे काम करेगा? और लखपति दीदी से इसका क्या संबंध है? हाल ही में वित्तीय बजट 2026-27 में सरकार ने एक नई योजना की घोषणा की है। जिसका नाम SHE-mart है| यह योजना महिलाओं से संबंधित है| 


यह योजना महिलाओं की आय वृद्धि से, स्थिर आय से और उन्हें अपने व्यवसाय के मालिकाना हक प्रदान करने से संबंधित है। इसी को SHE-mart कहा जा रहा है । इसमें SHE का मतलब है सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर। 


किसको-किसको लाभ मिलेगा?

इसे यूनियन बजट 2026-27 में पेश किया गया है, जो कि भारत सरकार की एक नई पहल है। इसका उद्देश्य है महिला उद्यमियों को बाजार मार्केटिंग  और स्थिर आय के बेहतर अवसर प्रदान करना। महिला उद्यमियों को खासकर जो ग्रामीण महिलाएँ सेल्फ हेल्प्स ग्रुप से जुड़ी है, उनको ब्रांडिंग के अवसर देना। उनके अपने जो कार्य हैं उन्हें ब्रांड के रूप में स्थापित करना। उनके मार्केटिंग को अच्छा या बेहतर मौका देना, ब्रांडिंग को बढ़ावा देना।


SHE-mart का मुख्य लक्ष्य क्या है? 

SHE-mart का मकसद महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय जो चला रही हैं उन व्यवसायों की वे मालकिन बन सके। सिर्फ कर्ज आधारित जो व्यवसाय चलाती हैं उस पर ही नहीं बल्कि जो भी अपना वो काम कर रही हैं वो उससे आगे बढ़कर अब उसकी मालकिन बन जाए। खासतौर पर यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों और स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली महिलाओं के लिए  हैं| 

 

काम कैसे करेगा?

अब सवाल आता है कि यह योजना SHE-mart काम कैसे करेगा? तो ध्यान रखिए इस योजना का क्रियान्वयन क्लस्टर लेवल पर किया जाएगा। SHE-marts को कम्युनिटी ओन्ड रिटेल आउटलेट्स के रूप में स्थापित किया जाएगा। कम्युनिटी ओन्ड रिटेल आउटलेट्स का मतलब है कि समुदाय के रूप में उनकी खुद वो ओन्ड होंगी और रिटेल आउटलेट होंगे। 


क्लस्टर लेवल फेडरेशन में काम करने यानी इस लेवल पर जो स्थानीय स्तर पर समूह है उनके जरिए ही चलेंगे। स्थानीय स्तर पर किसी भी क्लस्टर की बात करते हैं तो  उस क्लस्टर पर जो ग्रुप है उसी के लेवल पर वह काम करेगा। वह ही उसे चलाएंगे। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद को बेचने, ब्रांड बनवाने और बड़े बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा।


ब्रांड यानी अब कम्युनिटी लेवल पर अपना ब्रांड बनवा सकेंगे। वह किसी भी क्षेत्र में काम कर रही हैं अगर उसे तुरंत उस समुदाय के लेवल पर ब्रांड बनवानी हो तो उन्हें आसानी होगी। बहुत दूर नहीं जाना पड़ेगा। अगर SHE-mart बन जाएगा तो मार्केट तक उन्हें पहुंच मिल जाएगी । 


‘लखपति दीदी’ योजना से इसका क्या संबंध है? 

SHE-mart अब लखपति दीदी कार्यक्रम से आगे का एक कदम है। अभी तक सरकार लखपति

दीदी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को 1 लाख प्रति वर्ष तक की आय दिलाई जाए । ऐसा इसमें शामिल था। अब उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की ओर सरकार का यह प्रयास है, जिसमें महिलाएं सिर्फ आय कमाने तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि स्वयं अपना जो व्यवसाय हैं उनकी भी मालकिन बन सके। यही मुख्य उद्देश्य है SHE-mart को लाने का। ‘लखपति दीदी’ योजना में महिलाओं को कौशल विकास, ऋण और क्षमता निर्माण पर ध्यान देता था, वहीं इस योजना में आर्थिक मदद के साथ-साथ व्यवसाय के अवसर भी प्रदान किया जाएगा|  

इसके अलावा गवर्नमेंट देश के विभिन्न जिलों में हॉस्टल्स को भी शुरू करने की बात कर रही है। खासकर वुमेन हॉस्टल्स को शुरू करने की बात कर रही है। 


इसका परिणाम क्या होगा?

SHE-mart की बात करे तो सबसे पहले महिलाओं को बेहतर बाजार का एक्सेस मिलेगा जो रोजगार से को बूस्ट करेगा। इसके अलावा बिक्री के नए-नए प्लेटफॉर्म्स भी उनके लिए बन जाएंगे यानी इस योजना के माध्यम से उन्हें ओपन मार्केट का एक्सेस मिल जाएगा|  सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की अपनी आर्थिक भागीदारी में वृद्धि होगी।  स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनकी जो आय है उसमें भी वृद्धि होगी| 


SHE-mart योजना के माध्यम से सरकार इस वित्तीय वर्ष में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अच्छा और बड़ा कदम  लागू करने जा रही है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए। अपने दोस्तों को शेयर करिए । 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.