Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

प्रियंका चोपड़ा 18 अगस्त को करने वाली हैं सगाई, चल रही हैं तैयारियां!

निक जोनस को घुमाने के लिए प्रियंका चोपड़ा जब भारत लाई थीं तब ही खबरचियों ने सूंघ लिया था कि प्रियंका और निक में बात

Advertisement
Instafeed.org

By Unfiltered Voice | Citizen - 18 August 2018

निक जोनस को घुमाने के लिए प्रियंका चोपड़ा जब भारत लाई थीं तब ही खबरचियों ने सूंघ लिया था कि प्रियंका और निक में बात दोस्ती से बढ़ कर है। दोनों हाथ में हाथ डाले भारत दर्शन करते रहे। सगाई के नाम सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर प्रियंका ने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। हालांकि भारत को छोड़ने के पीछे एक हॉलीवुड फिल्म का लालच था, लेकिन अब वो हॉलीवुड मूवी अटक गई है। इन दिनों निक परिवार सहित भारत आए हैं और जिस तरह की तैयारी के साथ आए हैं उससे लग रहा है कि प्रियंका के साथ वे अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए सगाई कर लेंगे। खबर है कि प्रियंका और निक 18 अगस्त को सगाई कर सकते हैं। तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है प्रियंका चोपड़ा की कल सगाई पार्टी भी होगी जिसके लिए मेहमानों को निमंत्रण दिया जा चुका है। इसमें बॉलीवुड के कई लोग भी शरीक होंगे। दूसरी ओर ये भी संभव है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के कारण ज्यादा हो-हल्ला न मचाते हुए सिंपल तरीके से सगाई कर ली जाए।
You May Also Like:
Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement
Image
Image
Advertisement
Image