बंधुवर, भगिनी।
आज दिनांक 19 अगस्त 2018 रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिष
बंधुवर, भगिनी।
आज दिनांक 19 अगस्त 2018 रवि
बंधुवर, भगिनी।
आज दिनांक 19 अगस्त 2018 रवि
Advertisement
Instafeed.org
By
Arun Pal |
Bengaluru, Karnataka | Citizen - 20 August 2018
Story Content
बंधुवर, भगिनी।
आज दिनांक 19 अगस्त 2018 रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा फरीदाबाद में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके अंतरगत NH2 स्थित बाटा चौक के समीप हनुमान जी मंदिर से विशाल मोटर साईकल यात्रा का प्रारंभ किया जिसमें लगभग 100 मोटर साईकल पर 200 युवाओं का जत्था फरीदाबाद के विभिन्न स्थानों पर भारत माता के जय घोष लगाते हुए सेक्टर 55 स्थित कम्युनिटी सेन्टर पर यात्रा का अंत कर के सामाजिक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष श्री मुनीश जी भारद्वाज ने कहा कि आदिकाल से भारत अखंड था।
विश्व के सभी संस्कृतियों का जन्म कुछ 100 वर्षों में हुआ है परंतु भारत अनादिकाल से विश्व गुरु रह कर सभी संस्कृतियों को ज्ञान से पोषण करता रहा है। राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण, इस देश को कई बार विभाजन सहन पड़ा। मुनीश जी ने कहा इतिहास गवाह है जहां भी हिन्दू घटा वही हिस्सा देश से टूटा। आज आवश्यकता है हिन्दू अपने को जाती भाषा प्रदेश इन सबसे ऊपर उठ कर एक सशक्त हिन्दू समाज का गठन करे तो यह अखंड भारत का विचार पूर्ण होने से कोई नहीं रोक सकता।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संदीप मल्होत्रा(निर्देशक संतीश हॉस्पिटल) ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अगली पीढ़ी में यह भाव पैदा होगा कि भारत अखंड था और पुनः उसे अखंड करेंगे।
मंच पर इंडिया हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज तुली, रा ब द के विभागाध्यक्ष श्री पवन बंसल जी, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के ज़िला उपाध्यक्ष अधिवक्ता हरेन्द्र जी सौरात, महामंत्री दीपक जी मजूमदार, रा ब द के ज़िला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र रावत जी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में समाज के कई गरिमामयी व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अ ही प के योगेश चौहान जी, अरुनपाल जी, रा बजरंग दल के आकाश जी, अमरजीत जी का विशिष्ट योगदान रहा
You May Also Like:
Advertisement
Comments
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Comments
Add a Comment:
No comments available.