Story Content
बॉलीवुड
अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर चाकू से हमला किया गया जिसमें वे घायल हो गए है। यह
हमला तब किया गया जब एक्टर अपने बांद्रा वेस्ट घर में मौजूद थे। घटना गुरुवार के
दिन रात 2:30 बजे
हुई। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक सैफ अली खान और करीना कपूर के घर चोर घुस आया था
और इस दौरन चोर ने एक्टर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान को
लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
इस
घटना के बाद बांद्रा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार करने के
लिए एक टीम बनाई है। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी
मामले की जांच में जुट गई है।
घटना
के समय सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और बच्चों तैमूर और जेह के साथ घर में
सो रहे थे। पुलिस के अनुसार चोर ने घर में घुसकर सैफ अली खीन पर चाकू से हमला किया
और इस दौरन सभी घरवाले उठ गए और चोर भी मौका देखकर फरार हो गया। इस घटना में करीना
कपूर और उनके दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं सैफ अली खान का अस्पताल में इलाज चल
रहा है। करीना कपूर के परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी
नहीं किया गया है। इस घटना के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस में चिंता बनी हुई है। सभी सैफ
अली खान की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.