अक्षय की 'लक्ष्मी' से लेकर बॉबी की 'आश्रम' तक, इस महीने OTT पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी से लेकर हंसल मेहता की छलांग और बॉबी देओल की आश्रम सहित 9 फिल्में और वेब सीरिज नवंबर के महीने में रिलीज होने वाली हैं। जानिए नवंबर के महीने में कैसे लगेगा मनोरंजन का तड़का।

  • 2485
  • 0

कोरोना वायरस के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉलीवुड के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिनेमा घरों पर तो वायरस के चलते ताला लग गया था जोकि अब हट चुका है। इसके बावजूद फिल्म जगत के कई डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्मों और वेबसीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहले से ही रिलीज कर देने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी से लेकर बॉबी देओल की वेबसीरीज 'आश्रम' तक इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप नवंबर के महीने में किन 9 फिल्मों का मजा घर बैठे आसानी से उठा सकते हैं।

1. मिस इंडिया

इस रोमांटिक ड्रामा में कीर्ति सुरेश अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि यह केवल तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ हो रही है, ऐसे में आप इसके सबटाइटिल को अपना सहारा बना सकते हैं जोकि पहले भी कई फिल्मों में इस्तेमाल किए जा चुके हैं। इस फिल्म के अंदर संघर्ष और कई चीजों के बलिदान को दिखाया गया है ताकि सपनों को पूरा किया जाए।

2. लक्ष्मी 

फिल्म लक्ष्मी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब है। अक्षय कुमार इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर का साथ कियारा आडवाणी देती हुई नजर आएंगी। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का एक साथ तड़का लगते हुए लोग देख सकते हैं। हॉटस्टार पर ये फिल्म आप 9 नवंबर को अपनी पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं।

3.आश्रम चैप्टर- 2 द डार्क साइड

11 नवंबर के दिन एमएक्स प्लेयर पर आप प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम का दूसरा सीजन देख पाएंगे। इस सीजन में भी एक्टर बॉबी देओल एक निराला बाबा के तौर पर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह सीजन उनके लालच का पता लगाएगा। दर्शक को इस सीजन में भी पहले की तरह ही जबरदस्त मजा आने की पूरी उम्मीद है।

4. लूडो 

12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म लूडो का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसकी वजह ये है कि इस फिल्म में एक साथ कई सारे किरदार आपको दिखाई देंगे। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अंदर आप कई सारी मजेदार चीजें को भी तड़का लगते हुए देख सकते हैं। इस फिल्म में चार अलग कहानियों को दर्शाया गया है। 

5. छलांग

हंसल मेहता की छलांग फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इस महीने 13 नवंबर के दिन आने वाली है। इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। ये एक मोंटू नाम के एक पीटी टीचर की कहानी है जोकि एक आईटी टीचर के प्यार में पड़ जाता है। इसके बाद उसका मुकाबला एक नए पीटी टीचर से होता है। उसके बाद आगे क्या होता है वो जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

6. सूरज पर मंगल भारी

दीवाली पर इस बार लोग एंटरटेनमेंट का तड़का लगते हुए देखने वाले हैं। अभिषेक शर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म सूरज पर मंगल भारी आपको मनोरंजन की गांरटी देते हुए नजर आएगी। फिल्म के अंदर एक सूरज नाम का लड़का है जिसका किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं।फिल्म में वो लड़का एक अच्छी और आर्दश लड़की की तलाश में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर मंगल यानी मनोज बाजपेयी लोगों की शादी को तोड़ने में विश्वास रखते हैं। अब आप सोचिए कि इस कहानी को देखने में आपको कितना मजा आने वाला है। ये 13 नवंबर को जी5 पर आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। 

7. बिच्छु का खेल 

मिजापुर 2 में लोगों को मुन्ना भाईया बन खुब लुभाने वाले एक्टर दिव्येंदु अब नई वेबसीरीज बिच्छु का खेल में नजर आने वाले हैं। वो एक ऐसे आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं जिसे अपने पिता की मौत का बदला लेना है। फिल्म में वो काम अच्छे से कर पाते हैं या नहीं वो तो देखने वाली बात है। वैसे इस बात का पता आप जी5 और ऑल्ट बालाजी पर 18 नवंबर को इसे देखकर लगा सकते हैं। 

8.  रात बाकी है

फिल्म रात बाकी है एक तरह से प्यार, बदले और धोखे की कहानी है। यह एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के अंदर आपको लीड रोल में राहुल देव, पाओली डैम और अनूप सोनिया मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये जी 5 पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के अंदर दो प्यार करने वालों को एक रात किसी अजीब से घटना के बाद मिलते हुए भी आप देख पाएंगे। ये प्रोजेक्ट आप जी 5 पर 20 नवंबर पर आसानी से देख सकते हैं।

9. डार्क 7 व्हाइट

इस आने वाले शो में जतिन सरना, निधि सिंह और सुमीत व्यास जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं। आप उन्हें सेक्रेड गेम्स और परमानेंट रूममेट्स जैसी वेबसीरीज में देख सकते हैं। वे एक राजनीतिक हत्या के रहस्य के लिए एक साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं और हम उनके शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यह जी5 और ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हो रहा है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। 


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT