Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: आशका का राज़ हुआ रजत के आगे expose, क्या करेगी वो?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाला है एक अप्रत्याशित मोड़, रजत के सामने खुला आशका का राज़, क्या करेगी अब वो? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 28 January 2025

क्या आशका का राज़ हो जाएगा रजत समेत पूरे ठक्कर परिवार के आगे एक्सपोज़? क्यों अर्श ने बताया सवी को कियान की मौत की असली ज़िम्मेदार? कैसा है शो के तीसरे बड़े लीप का नया प्रोमो? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में रजत सवी की कहानी अब जल्दी ही ख़त्म होने वाली है। लेकिन सउसे पहले मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए हर मुमकिन कौशिक करते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

क्यों आशका-सवी के बीच हुआ झगड़ा?

दरसल, शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां पर आप देखेंगे की जब सवी आशका से सई के हाथ को छोड़ने की बात कहेगी, तो वो उसकी एक नहीं सुनेगी। उल्टा वो सवी को सई से दूर रहने के लिए कहती हुई नज़र आई। ऐसे में सई सवी के पास जाने की जिद्द करेगी तो आशका उसे चोट पहंचा देगी।

 

किसने किया सवी पर पीछे से वार?

जिसके चलते सवी सई का हाथ छोड़ देगी। वहीं आशका मौके का फायदा उठाते हुए सई के साथ वहां से भाग जाएगी। लेकिन इसी बीच जिगर वहां आ जाएगा। जो सवी के सिर पर वार कर देगा। जिसके करण सवी थोड़ी देर के लिए बेहोश हो जाएगी। वहीं सवी को जब होश आएगा तो वो खुद को एक जगह बंधा हुआ पाएगी।

 

क्यों रजत ने सिखाया जिगर को सबक?

ऐसे में जब सवी की नज़र जिगर पर पड़ेगी तो वो बहुत ज्यादा ही घबरा जाएगी। वहीं जिगर मौके का फ़ायदा उठाते हुए नज़र आएगा। जी हाँ क्योंकि, वो सवी के साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश करेगा। लेकिन इसी दौरान वहां पर रजत की एंट्री होगी। जो की जिगर को सबक सिखाते हुए नज़र आएगा। ऐसे में रजत जिगर को मारते हुए उससे कियान को किडनैप करने की वजह पूछेगा के तभी वहां पर अर्श की एंट्री होगी।

 

क्यों अर्श ने उठाया रजत पर हा?

ऐसे में रजत गुस्से में आ कर अर्श पर हाथ उठाने की कोशिश करेगा। लेकिन अर्श रजत के पूरे परिवार को अपने कब्ज़े में कर लेगा। जिसके कारण रजत अर्श से कुछ नहीं कह पाएगा। वही आशका और सई भी आ जाएंगे। जिसके बाद आशका और अर्श के बीच जुबानी जंग होती हुई नजर आएगी। जिसके चलते अर्श रजत पर हाथ उठा देगा। जिसे देख कर सवी और आशका दोनों ही अर्श को रोकने की कशिश करती हुई नज़र आती है।

 

आशका का राज़ हुआ expose!

वहीं फिर अर्श आशका से कियान की मौत का राज़ बताने के लिए कहेगा तो आशका सब कुछ बता देगी की कियान को किडनैप उसी ने करवाया था। ऐसा करने के लिए उसने जिगर की मदद ली थी। जिसे सुनने के बाद रजत सवी के पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। वहीं फिर आशका रजत के आगे गिड़गिड़ाना शुरू कर देगी। लेकिन रजत को कुछ भी समझ नहीं आएगा। वही सवी अर्श को भी कियान की मौत का ज़िम्मेदार ठहराएगी । जिसके बाद अर्श सवी को कियान की मौत का असली मुजरिम बताएगा।

 

कौन है कियान की मौत का असली जिम्मेदार?

जिसे सुनने के बाद रजत के होश उड़ जाएंगे। लेकिन अब ऐसे में ये देखना तो काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कौन है कियान की मौत का असली ज़िम्मेदार आशका या फिर सेवी? किसकी बदौलत कियान ने गवाई अपनी जान? इसके अलावा आपको बता दें कि शो का एक नया प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें एक बार फिर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा नजर आईं। बता दें कि मेकर्स इस नई कहानी में लव ट्राइएंगल का ट्रैक दिखाने वाले हैं।

 

कैसी होगी शो की नई कहानी?

प्रोमो में एक तेजस्विनी नाम की लड़की को दिखाया गया है। जिसे प्यार तो किसी और से है लेकिन शादी किसी और से हो गई। असल में प्यार जिस लड़के से है वो उसका देवर है। जिसकी बदौलत कहानी शुरूआत से ही काफी जटिल नज़र आ रही है। बता दें कि शो में अब जल्दी ही आपको सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे लीड रोल में नजर आएंगे।

लेकिन फ़िलहाल तो शो की ये आने वाली कहानी दर्शकों को कितना पसंद आएगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। क्या #saraj के बाद लोग पसंद कर पाएंगे शो में आ इस नए लीप की कहानी को?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए बनें रहें इस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.