Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शाहरुख खान संग काम करने वाले एक्टर सुनील शेंडे का हुआ 75 साल में निधन, इंडस्ट्री में मौजूद शोक

एक्टर सुनील शेंडे की मौत कैसे हुई चलिए हम आपको बताते हैं। जब वो अपने घर पर थे उस वक्त उन्हें चक्कर आ गए थे।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 14 November 2022

हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया है। सोमवार के दिन उन्होंने अपने घर में आखिरी सासें ली थी। उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी जिंदगी के आखिरी वक्त बिताएं। उनके परिवार में पत्नी ज्योति, दो बेटों ओंकार, ऋषिकेश, बहू और पोते उनके साथ रहते थे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ सर्कस सीरियल में काम किया था। वो इस सीरियल में शाहरुख खान के बाबू जी बने थे। साथ ही उन्होंने दूरदर्शन के बाकी सीरियल्स में भी काम किया था।


दरअसल एक्टर सुनील शेंडे की मौत कैसे हुई चलिए हम आपको बताते हैं। जब वो अपने घर पर थे उस वक्त उन्हें चक्कर आ गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि शरीर के अंदर आतंरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी मौत हो गई। अपने विलेपार्ले पर मौजूद आवास पर उन्होंने करीब रात के 1 बजे अपना दम तोड़ा। सोमवार के दिन दोपहार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।


वहीं, एक्टर राजेश तैलंग ने सुनील के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अच्छे कलाकार और एक अच्छे इंसान... श्री सुनील शेंडे अब नहीं रहे। मैं भाग्यशाली था कि उनके साथ सीरियल शांति में काम करने का मौका मिला। मैं उनका बेटा बना था। बाबूजी श्रद्धांजलि।‘


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेंडे ने फिल्म गांधी से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें वो एक डाकू की भूमिका में मौजूद थी। सुनील शेंडे ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम रोल निभाया था। उनके शानदार फिल्मों में गुनाह, खलनायक और सरफरोश शामिल है। पिछले कुछ दिनों वो इंडस्ट्री से दूर चल रहे थे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.