Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना चांद की चकोरी, फैंस हुए दीवाने

3 अक्टूबर से नवरात्रि की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। सभी भक्त माता रानी की पूजा में डूबने वाले हैं। 2 अक्टूबर को श्राद्ध खत्म होने वाले हैं। ऐसे में मार्किट में नवरात्रि को लेकर धूम मचने वाली है।

Advertisement
Image Credit: अक्षरा सिंह से जुड़ी तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 01 October 2024

3 अक्टूबर से नवरात्रि की धमाकेदार शुरुआत होने जा रही है। सभी भक्त माता रानी की पूजा में डूबने वाले हैं। 2 अक्टूबर को श्राद्ध खत्म होने वाले हैं। ऐसे में मार्किट में नवरात्रि को लेकर धूम मचने वाली है। इन सबके बीच भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया गाना चांद की चकोरी रिलीज हुआ है। गाने को इस वक्त काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। नवरात्रि के आधार पर इस गाने को रिलीज किया जा रहा है। इस गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाने चांद की चकोरी में अक्षरा सिंह का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने डांस मूव्स से लोगों को इंप्रेस करने का काम किया है। गाने के वीडियो में  वो ट्रेडिशनल लहंगा चोली पहने गरबा करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में अक्षरा का पिक्चराइजेशन काफी कमाल का दिखा है। अक्षरा की आवाज और उनका अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, जिससे ये गाना त्योहारों के बीच इंडिया और गरबा का हिट गाना ये बन गया है।

अक्षरा सिंह के गाने ने बनाई शान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांद की चकोरी गाना खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। ये गाना वैसे नवरात्रि सीजन का शान बन चुका है। इस गाने के गीतकार हिमानी कपूर और संगीतकार प्राजक्ता शुक्रे हैं। डीओपी वेंकट महेशष पी आर ओ रंजन सिन्हा है। इसको डायरेक्ट करने का काम अलीशा सिंह और कैमरा मैन सूरज सिंह रहे हैं। फैंस को ये गाना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह लोगों के बीच हमेशा से ही हिट रही है। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.