Story Content
अनुपमा-कपिल का प्लान कैसे चौपट करेगी कीर्ति? क्यों प्रेम को ब्लैकमेल
करेगी प्रेरणा? क्या
राही-प्रेरणा के बीच छिड़ेगी जंग? गौतम खेलेगा अब कौन-सा नया दांव? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई
वोल्टेज ड्रामा. क्योंकि अब अनुपमा के साथ मिलकर कीर्ति को एक्सपोज़ करेगा कपिल और
उठाएगा वसुंधरा के सामने उसकी सच्चाई पर से पर्दा. हालांकि इसी बीच एक नया कांड
करेगी कीर्ति और डाल देगी उल्टा
अनुपमा पर ही इल्ज़ाम. वहीं दिल्ली में प्रेरणा-प्रेम के बीच पकेगी प्यार की
कहानी. लेकिन यहीं प्रेम को ब्लैकमेल करेगी प्रेरणा और उठाएगी उसकी मजबूरी का
फायदा. बता दें कि इसी बहती गंगा में अपने हाथ धोएगा गौतम और करेगा एक बड़ा कांड.
तो अगर आप जानना चाहते हैं कि आगे सीरियल में और क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो
बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...
अनुपमा करेगी कपिल की मदद?
दरअसल कीर्ति की वजह से कपिल का हाल देख चौंक
जाएगी अनुपमा और देगी उसे सच से लड़ने का हौंसला. ऐसे में अनुपमा के कहने पर कीर्ति
को परिवारवालों के आगे एक्सपोज़ करने का फैसला करेगा कपिल और साथ ही मांगेगा
अनुपमा का साथ. जहां अनुपमा देगी कपिल को कीर्ति के किए बुरे बर्ताव को रिकॉर्ड
करने की सलाह. ताकि वसुंधरा और पूरे परिवार के आगे आ सके कीर्ति का असली चेहरा.
कीर्ति करेगी कौन-सा नया कांड?
लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब अनुपमा
और कपिल के इस प्लान पर पूरी तरह पानी फेरेगी कीर्ति और खेलेगी वसुंधरा के सामने
एक बार फिर विक्टीम कार्ड. जहां इस बार सिर्फ कपिल ही नहीं बल्कि अनुपमा भी बनेगी कीर्ति
के झूठों का शिकार. जी हां, अनुपमा को कपिल का साथ देते देख भड़क जाएगी मोटी बा और
कर देगी गुस्से में आकर उसे अपने घर से बहार.
प्रेम को ब्लैकमेल करेगी प्रेरणा?
खबरों की मानें तो शो में अब एक और ज़बरदस्त
ट्विस्ट दस्तक दे चूका है. जी हां, क्योंकि दिल्ली में जाग चूका है एक बार फिर प्रेम
के लिए प्रेरणा का सोया हुआ प्यार. जहां मौका पाते ही प्रेम के करीब जाएगी प्रेरणा
और चूम लेगी उसका माथा. हालांकि यहीं प्रेरणा की इस हरकत को देख चौंक जाएगा प्रेम
और हो जाएगा गुस्से में लाल-पीला. लेकिन यहीं बड़ी ही चालाकी से प्रेम संग एक ऐसा
वीडियो रिकॉर्ड करेगी प्रेरणा. जिसका फायदा उठाकर प्रेम को ब्लैकमेल करेगी प्रेरणा
और कर देगी उसे हमेशा के लिए राही से दूर.
गौतम चलेगा अब ये नई चाल?
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बहुत जल्दी ही कोठारी
परिवार में अपनी जगह बनाने के लिए एक नई चाल चलेगा गौतम और करेगा दिल्ली गए प्रेम
और प्रेरणा के हर पल को गलत तरह से रिकॉर्ड. जिसे अपने हुक्कुम के इक्के की तरह
इस्तेमाल करेगा गौतम और कोठारी हाउस से निकाले जाने से पहले पूरे परिवार को दिखाएगा प्रेम और प्रेरणा
की रंगरलियों की तस्वीरें. जिसे देख चौंक जाएगी राही.
राही-प्रेरणा के बीच छिड़ेगी जंग?
जी हां, प्रेरणा और प्रेम को एक-दूसरे के
करीब देख तिलमिला जाएगी राही और उठाने लगेगी उनके रिश्ते पर सवाल. लेकिन यहीं रजनी
की तरह राही को मुंहतोड़ जवाब देगी प्रेरणा और कर देगी उसकी बोलती बंद. ऐसे में
प्रेम को प्रेरणा के इशारों पर नाचते देख खौल जाएगा राही का खून और फिर देखने को
मिलेगी मांओं के बाद बेटियों की जंग. यानी की रजनी-अनुपमा के बाद अब छीड़ेगी राही
और प्रार्थना के बीच जंग. दोस्तों आपको क्या लगता है प्रेरणा का ये रूप देखकर कैसे
रिएक्ट करेगी अनुपमा? क्या रजनी की तरह
प्रेरणा का भी द एंड करेगी अनुपमा? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.