Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बोमन ईरानी को कभी करना पड़ता था होटल्स में वेटर का काम, ऐसे मारी थी बॉलीवुड में एंट्री

बोमन ईरानी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी सी जुड़ी कुछ चीजों के बारे में तो बात करना बनता है कि कैसे उन्होंने वेटर का काम करने के बाद मारी फिल्मों में एंट्री।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 02 December 2020

कई फिल्मों में अपनी  जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को प्रभावित करने वाले एक्टर बोमन ईरानी का आज जन्मदिन है। 2 दिसंबर को वो अपना  61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से फिल्मों में धमाकेदार तरीके से निभाए है उस तरह से उनकी जिंदगी नहीं रही है। यानी उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। आइए इस खास मौके पर हम जानते हैं एक्टर की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में यहां।

- 2 दिसंबर को 1959 को बोमन ईरानी का जन्म हुआ था। बचपन से ही उन्हें फिल्मों का काफी ज्यादा शौक रहा है।

- स्कूल के बाद वो अक्सर फिल्म देखने जाया करते थे। 

- बोमन ईरानी के जन्म से पहले उनके पिता बस चलाने का काम किया करते थे। एक समय ऐसा था जब उन्होंने घर की बकरी शॉप में भी किया था काम।

- सेंट मैरी स्कूल से एक ईरानी जोरास्ट्रियन परिवार में जन्मे बोमन ने अपनी स्कूलिंग पूरी की थी।

- बहुत कम लोगों को ये पता है कि उन्होंने मुंबई स्थिति मीठीबाई कॉलेज से वेटर का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स किया था।

- इसके बाद उन्होंने ताज महल पैलेस और टावर में बौतर वेटर काम करना शुरु किया था।

- उन्होंने दो साल तक वेटर का काम किया था और साथ ही रूम सर्विस को भी संभाला था।

- बेमान की ईमानदारी और काम देखकर उन्हें प्रमोशन भी दिया गया। बाद में वो फ्रेंच रेस्टॉरेंट Rendezvous में भी वेटर का काम करते दिखे।

- बोमन कस्टमर्स द्वारा दी गई टिप्स को इक्ट्ठा करते रहते थे और उसी से उन्होंने कैमरा लिया और मैच की तस्वीरें ली। वो फोटोज को 20-30 रुपये में बेचते थे।

- सात साल की कमाई से वो अपने परिवार को फैमिली वेकेशन पर ऊटी लेकर गए थे और कम पैसों की वजह वो छोटे-मोटे होटल में रुके थे।

- साल 2000 में उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर रूख किया है। उन्होंने फिल्म डरना मना है में एक छोटा सा किरदार निभाया था।

- इससे बोमन ईरानी एवरीबडी सेज आई एम फाइन और लेट्स टॉक में दिखाई दिए थे। इसके बाद 2003 में वो बूम फिल्म में फिर से नजर आए। इस फिल्म के बाद बोमन ईरानी को मुन्नाभाई एमबीबीएस में डॉ. जेसी अस्थाना का रोल मिला था। इस रोल ने उन्हें वो पहचान दिलाई जिसके वो हकदार थे।

- फिल्म के लिए उन्हें स्क्रीन वीकली में अवॉर्ड फॉर बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल से नवाजा गया था।  बाद में 2006 में वो लगे रहो मुन्नभाई में दिखाई दे, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट विलेन अवॉर्ड भी मिला था।

- 2009 में आई 3 इडियट्स में उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। 

- फिल्म में वो वीरु सहस्त्रबुद्धे उर्फ वायरस का रोल निभाते दिखे। इस फिल्म के लिए उन्हें 3 अवॉर्ड मिले थे। 

- इसके अलावा बोमन ईरानी कई फिल्मों का हिस्सा रहे  जैसे कि पेज-3, मैं हूं ना, डॉन आदि फिल्में शामिल हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.