Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत का अनुमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। पोल डायरी के मुताबिक, बीजेपी 42-50 सीटें जीत सकती है, जबकि AAP 18-25 और कांग्रेस 0-2 सीटों तक सिमट सकती है।

Advertisement
Image Credit: social media
Instafeed.org

By Shraddha Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 07 February 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इनमें से अधिकतर सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 42 से 50 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 18 से 25 सीटें और कांग्रेस को 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है।

वोट शेयर का अनुमान

  • बीजेपी: 44.84%
  • आम आदमी पार्टी: 41.83%
  • कांग्रेस: 9.17%
  • अन्य: 4.17%

सीटों के हिसाब से एग्जिट पोल का अनुमान

पोल डायरी ने गुरुवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए विस्तृत एग्जिट पोल जारी किया। इसमें बताया गया है कि किन सीटों पर किस उम्मीदवार की जीत की संभावना है और कहां कांटे की टक्कर हो सकती है।

बीजेपी को बढ़त वाली सीटें

  • आदर्श नगर: राज कुमार भाटिया
  • मुंडका: गजेंद्र दराल
  • मंगोलपुरी: राजकुमार चौहान
  • रोहिणी: विजेंद्र गुप्ता
  • चांदनी चौक: सतीश जैन
  • पटेल नगर: राजकुमार आनंद
  • मादीपुर: उर्मिला कैलाश गंगवाल
  • जनकपुरी: आशीष सूद
  • बिजवासन: कैलाश गहलोत
  • जंगपुरा: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
  • त्रिलोकपुरी: रविकांत उज्जैन
  • पटपड़गंज: रवींद्र सिंह नेगी
  • कृष्णा नगर: अनिल गोयल
  • गांधी नगर: अरविंदर सिंह लवली
  • शाहदरा: संजय गोयल
  • मुस्तफाबाद: मोहन सिंह बिष्ट
  • छतरपुर: करतार सिंह तंवर
  • किराड़ी: बजरंग शुक्ला
  • विश्वास नगर: ओम प्रकाश शर्मा
  • लक्ष्मी नगर: अभय वर्मा
  • बदरपुर: नारायण दत्त शर्मा
  • घोंडा: अजय महावर
  • करावल नगर: कपिल मिश्रा
  • रिठाला: कुलवंत राणा
  • बवाना: रवींद्र कुमार
  • शालीमार बाग: रेखा गुप्ता
  • शकुर बस्ती: करनैल सिंह
  • त्रिनगर: तिलक राम गुप्ता
  • वजीरपुर: पूनम शर्मा
  • मोती नगर: हरीश खुराना
  • राजौरी गार्डन: मनजिंदर सिंह सिरसा
  • हरि नगर: श्याम शर्मा
  • द्वारका: प्रद्युम्न राजपूत
  • दिल्ली कैंट: भुवन तंवर
  • राजेंद्र नगर: उमंग बजाज
  • मालवीय नगर: सतीश उपाध्याय
  • महरौली: गजेंद्र यादव
  • संगम विहार: चंदन कुमार चौधरी
  • ग्रेटर कैलाश: शिखा राय
  • नजफगढ़: नीलम पहलवान
  • आरके पुरम: अनिल शर्मा

आम आदमी पार्टी को बढ़त वाली सीटें

  • नरेला: शरद कुमार
  • पालम: जोगिंदर सोलंकी
  • देवली: प्रेम कुमार चौहान
  • सीलमपुर: जुबैर चौधरी
  • सीमापुरी: वीर सिंह धींगान
  • सुल्तानपुर माजरा: मुकेश कुमार अहलावत
  • नांगलोई जाट: रघुविंदर शौकीन
  • मॉडल टाउन: अखिलेश पति त्रिपाठी
  • मटिया महल: आले मोहम्मद
  • बल्लीमारन: इमरान हुसैन
  • तिलक नगर: जरनैल सिंह
  • विकासपुरी: महिंदर यादव
  • उत्तम नगर: पूनम बाल्यान
  • अंबेडकर नगर: अजय दत्त
  • ओखला: अमानातुल्ला खान
  • कोंडली: कुलदीप कुमार
  • बाबरपुर: गोपाल राय
  • गोकुलपुर: सुरेंद्र कुमार

कांटे की टक्कर वाली सीटें

  • तिमारपुर: AAP बनाम बीजेपी
  • मटियाला: AAP बनाम बीजेपी
  • बादली: AAP बनाम बीजेपी बनाम कांग्रेस
  • सदर बाजार: AAP बनाम बीजेपी
  • करोल बाग: AAP बनाम बीजेपी
  • कालकाजी: AAP बनाम बीजेपी
  • तुगलकाबाद: AAP बनाम बीजेपी

कांग्रेस को बढ़त वाली सीटें

  • नई दिल्ली: संदीप दीक्षित
  • कस्तुरबा नगर: अभिषेक दत्त

नतीजों का इंतजार

एग्जिट पोल के नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है। हालांकि, अंतिम परिणाम 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों की नजरें अब 8 फरवरी के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.