Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी अभिनेत्रियां, राधिका मरचेंट और सोनाक्षी भी हैं शामिल

बॉलीवुड में इस साल कई शादियां हुई है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने पतियों के लिए इस साल पहला करवा चौथ रखने वाली हैं।

Advertisement
Image Credit: सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 19 October 2024

बॉलीवुड में इस साल कई शादियां हुई है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने पतियों के लिए इस साल पहला करवा चौथ रखने वाली हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल यह व्रत न्यूली मैरिड बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी रख रही हैं।

राधिका मरचेंट 

अंबानी परिवार की बहू राधिका मरचेंट अपने पति अनंत अंबानी के लिए करवा चौथ का पहला व्रत रखने वाली हैं। इसी साल 12 जुलाई 2024 को कपिल की शादी हुई थी। इस ग्रैंड और रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे।

सोनाक्षी सिन्हा 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से 23 जून 2024 में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब एक्ट्रेस 20 अगस्त को पति के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी भी बेहद ही धूमधाम तरीके से हुई थी जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स शामिल थे। 

अदिति राव हैदरी 

अदिति राव हैदरी ने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ 24 सितंबर को प्राचीन मंदिर में ट्रेडिशनल तरीके से शादी की थी। एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ के लिए 20 अक्टूबर को पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।

कुलप्रीत सिंह 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024 को शादी की थी। कपिल ने अपनी शादी को खूब एंजॉय किया था। अब एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ व्रत अपने पति के लिए रखने वाली हैं।

कृति खरबंदा 

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने इसी साल मार्च के महीने में शादी की है। कपल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांध चुके हैं। दोनों ने अपनी शादी को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ खूब इंजॉय किया था। अब कीर्ति पहला करवा चौथ का व्रत भी रखने वाली हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.