Story Content
आज हम एक फिल्म के टीज़र पर बात करने जा रहे है| जो इसी महीने रिलीज़ हुआ था| अब आपको लगेगा ये तो कोई नई बात नहीं है हर महीने ट्रेलर और टीज़र आते रहते है पर इसमें नया क्या है? तो इसका जवाब है— इसमें नया है इससे जुड़ा विवाद| इस फिल्म का नाम है ‘घूसखोर पंडित’ और यही नाम इस फिल्म के विवाद की जड़ है|
असल में नीरज पांडेय एक फिल्म बना रहे है जिसके लीड में मनोज बाजपाई है| इस फिल्म के टीज़र से लग रहा है कि मनोज बाजपाई का किरदार अजय दीक्षित ब्राह्मण समुदाय से आते है जो पेशे से एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर है| वो घूसखोरी और बेईमानी से पैसा कमाते है| ये तो कहानी हो गई फिल्म की जो टीज़र में दिखाया गया है| इस टीज़र आते ही देश भर में इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया था| कई जगह तो इस फिल्म के मेकर्स पर केस भी हो गया था | इस फिल्म का विरोध करते हुए ब्राह्मण समुदाय ने आरोप लगाया था कि ऐसे फिल्मों से एक जाति विशेष को टारगेट करके बदनाम किया जा रहा है|
विवाद बढ़ने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बी.बी. नागरतना और जस्टिस उज्जवल भुइंयाँ की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए फिल्म मेकर्स को फिल्म के नाम बदलने के निर्देश दिए और साथ ही कहा समाज को ऐसे किसी भी नाम से बदनाम नहीं किया जा सकता| जब तक फिल्म का बदला हुआ नाम नहीं बताया जाएगा तब तक इसे रिलीज़ नहीं किया जायगा| इसके साथ ही सेंसर बोर्ड और नीरज पांडेय को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया है




Comments
Add a Comment:
No comments available.