30 साल की महिला से रेप के आरोप में kangana Ranaut का Bodyguard गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड को शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • 2761
  • 0

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड को शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। डीएन नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े पिछले 10 दिनों से फरार चल रहे थे और उन्हें पड़ोसी राज्य के मांड्या जिले के उनके पैतृक गांव हेगडाहल्ली से शनिवार दोपहर पकड़ा गया और उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया।

उन्होंने बताया की "उप निरीक्षक वीरेंद्र भोसले के नेतृत्व में एक टीम ने हेगड़े को एक और लड़की से शादी करने से एक दिन पहले पकड़ लिया। एक ब्यूटीशियन के रूप में काम करने वाली 30 वर्षीय महिला ने पिछले हफ्ते उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज की थी। महिला ने बताया कि वे एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं और उन्होंने पिछले साल जून में शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बाद में, इस साल 27 अप्रैल को, उसने कर्नाटक में उसकी मां की मृत्यु होने का दावा करते हुए उससे 50,000 रुपये लिए, लेकिन शिकायतकर्ता के अपने मूल राज्य में पहुंचने के बाद उसके साथ सभी संचार बंद कर दिया"।  

अधिकारी ने कहा, "जब महिला को पता चला कि वह कुछ ही दिनों में दूसरी लड़की से शादी करने की योजना बना रहा है, तो उसने पुलिस से संपर्क किया और हेगड़े पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT