Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कीर्ति कुल्हारी ने फिल्म सेट पर अभिनेत्रियों के साथ होने वाले भेदभाव पर की खुलकर बात

कीर्ति कुल्हारी, जिन्होंने मिशन मंगल, शैतान और पिंक जैसी फिल्मों में काम किया है, ने हाल ही में फिल्म सेट्स पर महिलाओं के प्रति भेदभाव और ट्रीटमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में लोकप्रियता के आधार पर अभिनेताओं को अलग-अलग ट्रीटमेंट मिलता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Shraddha Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 05 February 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, जिन्होंने मिशन मंगल, शैतान और पिंक जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं, अब इंडस्ट्री में एक पहचाना हुआ नाम बन चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म सेट पर महिलाओं को आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की।


पॉपुलैरिटी के आधार पर मिलता है ट्रीटमेंट


बॉलीवुड बबल से बातचीत में कीर्ति ने बताया कि उन्होंने सेट पर ज्यादा मुश्किलें तो नहीं झेलीं, लेकिन एक बात हमेशा नोटिस की है—अभिनेताओं को उनकी पॉपुलैरिटी के अनुसार अलग-अलग ट्रीटमेंट मिलता है। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों में अगर कोई न्यूकमर मुख्य चेहरा होता है तो उसे काफी अटेंशन मिलती है, लेकिन जब कोई बड़ा स्टार कास्ट में शामिल होता है, तो डायनेमिक्स बदल जाते हैं।

कीर्ति ने उदाहरण देते हुए बताया, "शैतान में कल्कि कोचलिन को ज्यादा अटेंशन मिली क्योंकि वो फेमस थीं। पिंक में तापसी पन्नू को अहमियत दी गई, और जब तक मैं मिशन मंगल तक पहुंची, तब तक मैंने इस रियलिटी को स्वीकार कर लिया था। अब मैं इसे पर्सनली नहीं लेती। इंडस्ट्री में बड़े नामों को तवज्जो मिलती ही है।"


कीर्ति कुल्हारी की अपकमिंग फिल्म


कीर्ति कुल्हारी ने 2010 में खिचड़ी फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने शैतान, जल, पिंक, ब्लैकमेल, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, मिशन मंगल और हिसाब बराबर जैसी फिल्मों में काम किया है।

अब वह Badass Ravi Kumar में नजर आने वाली हैं, जो 7 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा, कीर्ति को Four More Shots Please, Bard of Blood, Criminal Justice, Human और Shehar Lakhot जैसी वेब सीरीज में भी सराहा गया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.