Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Manoj Kumar Death: एक्टर मनोज कुमार के निधन पर PM मोदी ने जताया दु:खा कहा भारतीय सिनेमा के ...

आज बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। एक्चर मनोज कुमार ने हिन्दी सिनेमा को अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार को 'भारतीय कुमार' भी कहा जाता था और वे अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। लेकिन आज वह इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और आज 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। जानते है इसके बारे मेंं

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 04 April 2025

सिनेमा जगत में बैक टू बैक देशभक्ति  देशभक्ति से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले मनोज कुमार का निधन शुक्रवार की सुबह हुआ।



अपने करियर में उन्होंने कई बड़े पर्दे पर काम किया। हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग के ज़रिए दर्शकों के दिलों पर राज किया।



उन्हें फिल्मफेयर में लाइफटाइम अचीवंमेट अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में से एक थे।


एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें काफी लंबें समय से स्वास्थय संबधी समस्याएं थी। मुंबई के कोकिलोबेन धीरुभाई अस्पताल में उन्होनें अपनी अंतिम सासं लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कहा दिया। उनका अंतिन संस्कार कल होगा।



Pm मोदी ने ने मनोज कुमार को श्रध्दांजलि देते हुए कहा- महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर बहुत दुख हुआ है।



वो भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे जिन्होने देशभक्ति की फिल्मों के लिए जाना जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता थी। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुःख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।




Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.