Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मनोज तिवारी बनने जा रहे हैं तीसरी बार पिता, वीडियो शेयर कर फैंस संग शेयर की खुशियां

मनोज जिवारी ने गोदभराई से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बताया कुछ चीजें शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। तीसरी बार पिता बनने को लेकर वह बेहद ही खुश और एक्साइटेड है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 23 November 2022

एक्टर मनोज तिवारी इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर 51 साल की उम्र में माता-पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी ने अपनी गोदभराई की झलक एक वीडियो के जरिए शेयर की है। 


मनोज जिवारी ने गोदभराई से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बताया कुछ चीजें शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। तीसरी बार पिता बनने को लेकर वह बेहद ही खुश और एक्साइटेड है। पत्नी सुरभि के बेबी शावर का वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा- कुछ खुशियों को हम शब्दों में नहीं बयां कर सकते हैं। बस महसूस कर सकते हैं। इस वीडियो के साथ एक्टर ने नजर ना लगाने वाली इमोजी भी शेयर की है। आप भी यहां देखिए मनोज तिवारी का शेयर किया हुआ वीडियो। 


शेयर किए गए वीडियो में मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि रेड कलर का लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, साथ ही अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनके लहंगे पर ऑफ व्हाइट कलर के सेल्फ में फूल बने हैं। खुले बालों में सुरभि कमाल की लग रही है। वहीं, एक्टर अपनी दूसरी बेटी सान्विका के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।


मनोज तिवारी के इस वीडियो पर भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा कई पॉलिटीशियन्स भी बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा- ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें। इसके अलावा आम्रपाली दुबे ने लिखा- बधाई हो, हमेशा ऐसे ही खुश रहिए आप सब। साथ ही सिंगर विशाल मिश्रा ने एक्टर को बधाई दी है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.