Story Content
क्या नील करेगा तेजस्विनी को घर ड्रॉप? क्यों तेजस्विनी की वजह से हुआ मुक्ता और मोहित के बीच बड़ा झगड़ा? क्या नील को हो जाएगा इस ड्राइव के बाद तेजा से और भी ज्यादा प्यार? क्यों मोहित ने किया नील का शुक्रिया अदा? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है एक बड़ा क्लाइमेक्स। जहां शो में ऋतुराज और तेजस्विनी की रोमांटिक डेट के बाद तेजस्विनी की जिंदगी में आने वाला है एक नया तूफान।
क्यों तेजस्विनी को
पहुंचा धक्का?
दरअसल, शो के आने
वाले एपिसोड में आपको काफी दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। जहां पर आप
देखेंगे की नील और तेजस्विनी की ढ़ेर सारी तकरार के बाद अब उनकी एक बार फिर से
नागपुर में मुलाकात होगी। जहां नील तेजस्विनी की काफी मदद करता हुआ नज़र आएगा। बता
दें की तेजस्विनी को नागपुर से अमरावती आने के लिए काफी ही मुश्किलों का सामना
करना पड़ेगा। लेकिन इस दौरान नील तेजस्विनी के लिए किसी सुपरमैन से कम नज़र नहीं
आएगा।
कैसे करेगा नील तेजस्विनी
की टेंशन दूर?
क्योंकि वही तो
तेजस्विनी को अमरावती की ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन ले जाएगा। जहां
तेजस्विनी को पता चलेगा की अमरावती जाने वाली ट्रेन कैंसिल हो गई है। जिसके बाद
तेजस्विनी की टेंशन और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में नील अपने सपनों की रानी को
परेशान होते हुए देख कर जब उसे घर छोड़ने की बात कहेगा तो तेजस्विनी की टेंशन काफी
कम हो जाएगी।
क्या नील करेगा तेजस्विनी को घर ड्रॉप?
ऐसे में दोनों नील की
कार से अमरावती जाने के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां रास्ते में दोनों के बीच ढेर
सारी बातें होती हुई नज़र आने वाली है। दरअसल, तेजस्विनी को नील को लेकर एक बड़ी गलत फहमी
होने वाली है। जहां वो नील को किसी बड़े बिजनेसमैन का मामुली सा ड्राइवर समझेगी।
ऐसे में नील भी अपनी पहचान छिपाना ही सही समझेगा।
क्यों मोहित-मुक्ता के
बीच हुआ बड़ा झगड़ा?
वहीं दूसरी तरफ मोहित और
मुक्त तेजा के घर नहीं लौटने पर काफी ही परेशान होते दिखेंगे। जहां वो तेजा की
दोस्त यानी की सैमी से जब तेजस्विनी के नागपुर जाने की वजह पूछेंगे तो सैमी सब कुछ
सच-सच बता देगी। जिसके बाद मोहित और मुक्ता का गुस्सा काफी ही ज्यादा हाई हो
जाएगा। जिसके चलते दोनों के बीच तेजस्विनी को नागपुर जाने की अनुमति देने के लिए झगड़ा
भी हो जाएगा।
क्या तेजस्विनी को
सोते देख खो जाएगा नील?
वहीं दूसरी ओर
तेजस्विनी का भी टेंशन में काफी ही बुरा हाल होगा, क्योंकि उसके फोन की बैटरी चार्ज नहीं होती। ऐसे में
तेजा अपने आई बाबा से कोई संपर्क नहीं कर पाती। जिसके कारण उसके दिल की धड़कन और
भी तेज़ हो जाती है। जहां एक तरफ तेजस्विनी के लिए रास्ता काटना मुश्किल हो रहा
होगा तो वहीं दूसरी तरफ नील की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। बता दें की नील
तेजस्विनी को सोते हुए देख कर खो जाएगा।
मोहित करेगा हाथ जोड़
कर नील का शुक्रिया अदा!
जिसके बाद तेजस्विनी
अपने घर पहुंच जाएगी। ऐसे में तेजस्विनी को आते देख मोहित और मुक्ता उस पर अपने
सवालों के साथ बरसना शुरू कर देंगे। जहां वो तेजस्विनी पर झूठ बोलने के लिए
चिल्लाते हुए भी दिखे। लेकिन इसी बीच तेजस्विनी मोहित और मुक्ता को नील से मिल वाएगी।
जिसके बाद मोहित तेजस्विनी को सही सलामत घर छोड़ने के लिए धन्यवाद कहता नज़र आया।
जिसके बाद नील वापस नागपुर जाने के लिए रवाना होगा।
लेकिन अब ऐसे में ये
देखना तो काफी दिलचस्प होगा की क्या नील की ये मदद मोहित के मन को छू लेगी? क्या मोहित
करवाएगा तेजस्विनी की नील से शादी?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बने रहें इंस्टाफीड के साथ।




Comments
Add a Comment:
No comments available.