Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेगी निया शर्मा, मचाएंगी शो में धमाल

बिग बॉस 18 की जल्दी शुरुआत होने जा रही है। एक्टर सलमान खान एक बार फिर से लोगों के बीच इस शो के जरिए छाने वाले हैं। 6 अक्टूबर से इस शो की शुरुआत होने वाली है।

Advertisement
Image Credit: निया शर्मा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 30 September 2024

बिग बॉस 18 की जल्दी शुरुआत होने जा रही है। एक्टर सलमान खान एक बार फिर से लोगों के बीच इस शो के जरिए छाने वाले हैं। 6 अक्टूबर से इस शो की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में फैंस इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि इस बार के सीजन में कौन-कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक  एक्ट्रेस ने शो में आने को लेकर अपने नाम पर मोहर लगा दी है। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस निया शर्मा की। खुद इस बात की पुष्टि डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने की है। 

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में इस बात का खुलासा उन्होंने सबके सामने किया। रोहित शेट्टी के इस ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेकर्स की तरफ से पहले भी निया को शो के लिए कई बार अप्रोच किया गया था, लेकिन इस शो में आने के लिए वो इस बार मान ही गई। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि निया शर्मा इस वक्त लाफ्टर शेफ्स शो में काम करती हुई दिखाई दे रही है। 

बिग बॉस 18 में नजर आएंगे ये सितारे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 18 के लिए कई सितारों को अप्रोच किया गया है। इस लिस्ट के अंदर अविनाश मिश्रा, करम रामपाल, नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम शामिल है। इस बार का सीजन काफी ज्यादा खास होने वाला है। शो के अंदर हमें समय का तांडव देखने को मिलने वाला है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.