Story Content
परिणीति चोपड़ा और पति राघव चढ़ा के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। इस तरह दोनों कपल ने भगवान की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपना पूरा ट्रेडिशनल लुक रखा, एक्ट्रेस ऑल व्हाइट लुक में नजर आई तो वही राघव चढ़ा वाइट कुर्ते में नजर आए। दोनों ने अपने आउटफिट को एक साथ मैच किया हुआ है। मंदिर के अंदर जाते हुए दोनों कपल ने फटॉग्राफर्स का अभिवादन किया और तस्वीरें खिंचवाई।
मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब
लंदन से आने के बाद राघव चड्ढा, परिणीति के साथ सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। परी और राघव चड्ढा मंदिर से दर्शन करने के बाद जैसे ही बाहर निकले मीडिया ने कई सवाल पूछे पर दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया, वह सीधा दर्शन के बाद घर के लिए रवाना हो गए।
राघव चड्ढा और परिणीति की शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी धूमधाम तरीके से राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल थी।
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
परिणीति चोपड़ा आखरी बार ओटीटी रिलीज 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म में नजर आई, जिसमें उन्होंने अमरजोत कौर का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस के साथ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में 'अमर सिंह चमकीला' का अहम किरदार निभाया है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.