Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे मना रहे हैं रणबीर कपूर, मुंबई के नए घर में आए नजर

रणबीर कपूर 28 सितंबर को आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी मां नीतू कपूर पत्नी आलिया भट्ट और करीबी दोस्तों के साथ नजर आए हैं।

Advertisement
Image Credit: रणबीर कपूर
Instafeed.org

By Instafeed | मनोरंजन - 28 September 2024

रणबीर कपूर 28 सितंबर को आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी मां नीतू कपूर पत्नी आलिया भट्ट और करीबी दोस्तों के साथ नजर आए हैं। रणबीर कपूर अपने बर्थडे के मौके पर मुंबई स्थित नए घर कृष्णा राज बंगले में बर्थडे पार्टी करते नजर आए। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी मौजूद रहे। रणबीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में आते हुए आकाश अंबानी का वीडियो भी सामने आया है। 


नीता अंबानी का स्टाइलिश लुक

बेटे रणबीर कपूर के बर्थडे में शामिल होने के लिए मां नीतू कपूर ने प्रिंटेड ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। नीतू कपूर पैपराजी को मुस्कुराते हुए हाथ हिलती हुई नजर आईं। वहीं आदित्य रॉय कपूर ब्लैक टी-शर्ट कैजुअल लुक में नजर आए। आकाश अंबानी भी अपनी लाल गाड़ी में स्टाइलिश दिख रहे थे।

बेटी राहा ने भी मनाया पापा का बर्थडे

रणबीर कपूर के बर्थडे में शामिल होने के लिए अर्जुन कपूर और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी शानदार गाड़ियों से शामिल होते हुए दिखे। बर्थडे बॉय रणबीर कपूर का लुक भी काफी स्टाइलिश दिखा। रणबीर कपूर की पत्नी आलिया बेटी राहा के साथ वास्तु अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहती हैं। कपल कभी-कभी अपने मुंबई स्थित नए बंगले में आते जाते रहते हैं। 

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट 

पेरिस फैशन वीक में रणबीर कपूर पत्नी आलिया के साथ नजर आए थे। इस दौरान नीतू कपूर भी बहू का हौसला बढ़ाने के लिए इवेंट में शामिल हुई थीं। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर पत्नी आलिया भट्ट के साथ 'लव एंड वॉर ' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह एनिमल के सीक्वल में भी दिखेंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.