Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' को इस राज्य में किया टैक्स फ्री, अब कम पैसों में उठाएं फिल्म का लुत्फ़

फिल्म के टैक्स फ्री होने से ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऑडियंस सिनेमाघरों को रूख करेगी. फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप में हुई भारत की जीत पर बेस्ड है.

Advertisement
Instafeed.org

By Rishibha Rani | मनोरंजन - 22 December 2021

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है.  फिल्म 83 को देश की राजधानी दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है. इस बात का ऐलान दिल्ली सरकार ने भी मंगलवार की शाम कर दिया है. फिल्म के टैक्स फ्री होने से ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऑडियंस सिनेमाघरों को रूख करेगी. फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप में हुई भारत की जीत पर बेस्ड है. आपको बता दें फिल्म 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इन सभी भाषाओं में देश के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.  फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार अदा कर रही हैं. फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है. हालांकि रिलीज़ से पहले फिल्म क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए इसका प्रीमियर हो चुका है. 

आइए बताते हैं आपको बॉलीवुड सेलेब्स का क्या रहा रिस्पॉन्स

ट्रेड एनालिस्ट्स तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार्स दिए हैं. जबकि सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी और एक्साइटमेंट दिखाते हुए ट्वीट किया ”83 देखने गया था, लेकिन कहीं भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh Films) को नहीं देखा. उनका पता ही नहीं चल सका. पर्दे पर सिर्फ कपिल देव थे. अविश्वसनीय परिवर्तन. मैं हैरान हूं. एक टीम कास्ट जो लॉर्ड्स से बाहर निकल सकती थी. "83 देखकर हैरान हूं. कलात्मकता और भावनाएं देखकर अभी भी हिला हुआ हूं और मेरी आंखों में आंसू हैं."


ये भी पढ़ें- लद्दाख के अंदर चीन ने फिर चालबाजी से शुरु कर दी घुसपैठ

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement