Republic Day 2021: अक्षय कुमार ने इस गेम को किया लॉन्च, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन के कलाकार अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं। वहीं, अक्षय कुमार ने तो एक गेम भी लॉन्च किया है जानिए उसके बारे में यहां।

  • 1660
  • 0

इस वक्त भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में ये पल हर भारतीय के लिए बेहद ही खास है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारें भी अपने फैंस को इस खास मौके पर बधाईयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं एक-एक करके उन सितारों के बारे में यहां।

सलमान खान 


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा कि सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। पब्लिक के साथ मिल जुल कर रहो। मिलकर, प्रेम, स्नेह, आनंद और दयालुता के साथ चुकाओ। जय हिंद। 

शिल्पा शेट्टी


शिल्पा शेट्टी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं करते हुए कहा -  हमेशा स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए, मास्क पहनकर सुरक्षित रहिए।'

जैस्मीन भसीन


वहीं, एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन तिरंगा लहराते हुए दिखाई दी है। 

टाइगर श्रॉफ


इसके अलावा टाइगर श्रॉफ ने गणतंत्र दिवस पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

हेमा मालिनी


एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं करते हुए लिखा - आइए हम इस अद्भुत दिन को मनाएं, हमारे महान राष्ट्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन।

अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर FAU-G गेम को लॉन्च कर दिया है। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन

सदी के खलनायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा कि 26 जनवरी.. रिपब्लिक डे। सुख शांति समृद्धि और .. सुरक्षित रहें।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा- इस गणतंत्र दिवस पर अपने संविधान और आपको कैसे आज़ादी मिली, इसे जानें। बहुत सारे लोगों ने बहुत पीआर किया और श्रेय भी लिया, हमारे इतिहास को भी बदल दिया, लेकिन योग्य लोगों ने बस अपने जीवन को दिया, उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई पीआर नहीं कर सके ... #HappyRepublicDay2021।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT