Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सलमान खान की क्या हो गई है सगाई? अंगूठी देखकर फैंस को होने लगा शक

सलमान खान की रिंग के साथ की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं और इसको लेकर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दिए।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 30 November 2022

आईफा 2023 को लेकर अबू धाबी में फिर से फिल्मी सितारों की महफिल सजने वाली है। इसके लिए पहले एक प्री मीट रखी गई थी। उस दौरान सभी लोगों का ध्यान खींचने का काम सलमान खान ने बेहद ही शानदार तरीके से किया। एक्टर को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आएं। सभी की निगाहें उनकी अंगूठी पर ही आकर अटक गई। लेकिन उनकी कुछ ही वक्त की थी।


इस शानदार इवेंट के अंदर एक्टर सलमान खान ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंट सूट में पहनकर सबके सामने पहुंच थे, उस वक्त एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान का यह लुक काफी आकर्षित करने वाला था, लेकिन सबकी निगाहें उनकी रिंग पर आकर रूक गई। एक्टर ने अपनी मिडिल फिंगर में एक रिंग पहनी थी, जोकि फैंस ने पहले कभी नहीं देखी थी। यह एक्टर की ये लकी रिंग है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की इस वक्त हो रही है।



वहीं, सलमान खान की रिंग के साथ की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं और इसको लेकर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दिए। कोई इसी लकी ही मान रहा है, तो कुछ लोग सगाई के कयास भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने अपनी बात रखते हुए लिखा, सलमान खान तो पूरे ही लकी हैं, उन्हें क्या किसी लकी चीज को पहनने की जरूरत है। वहीं, कुछ उनके फैंस का ये कहना है कि ये रिंग सलमान को पिता सलीम खान ने दी है, जैसा कि उन्होंने अपने सभी बच्चों को दिया है। कुछ यूजर एक्टर की सगाई की बातें भी करने लगे लेकिन जब उन्होंने सलमान खान की मिडिल फिंगर में रिंग देखी तो उनकी खुशी पलभर में टूट गई।


सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान और कटरीना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.