Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: क्या सवी करेगी कियान के असली गुनहगार से पर्दाफाश?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाला है एक अप्रत्याशित ट्विस्ट। कियान की मौत से जुड़ा सवी को मिला कौन सा बड़ा सुराग? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 23 January 2025

 

क्या कियान की मौत के पीछे है आशका का हाथ? सवी के हाथ लगा कौन सा बड़ा सुराग? क्या श्री के कहने पर रजत करेगा आशका के साथ शादी? स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी हाई वोल्टेज ड्रामा। जहां शो में आने वाले हैं ऐसे ट्विस्ट और टर्न जो आपको चौंका देंगे।

 

क्यों तोड़ा रजत ने फिर से सवी का दिल?

दरसल, शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की कियान मौत के बड़े हादसे के बाद श्री सवी को ठक्कर हाउस से हमेशा के लिए बहार निकल देगी। ऐसे में रजत भी सवी का साथ नहीं देगा। जिसके चलते सवी का दिल एक बार फिर बुरी तरह टूट जाएगा। ऐसे में सवी ठक्कर हाउस में रहने की ही ज़िद करती है। लेकिन शांतनु सवी को समझाकर वापस भोसले हाउस ले जाएगा।

 

ईशा-शांतनु के आगे सवी ने कबूली कौन सी बात?

जिसके बाद ईशा और शांतनु सवी को रजत और उसके परिवार से हमेशा के लिए रिश्ता ख़त्म करने की बात कहते हुए नज़र आए। जिसके चलते सवी ईशा और शांतनु के आगे इस बात को कबूलते हुए नज़र आई के वो अब रजत से प्यार करने लगी है। जिसके कारण वो रजत को नहीं छोड़ पाएगी। जिसके बाद सवी काफी ही इमोशनल होती हुई भी नज़र आई।

 

क्या ठक्कर परिवार बदल देगा रातोंरात अपना घर?

वहीं फिर अगले दिन भोंसले परिवार को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। जी हां क्योंकि, रजत और उसका परिवार रातोंरात अपना घर बदल देंगे। ऐसे में जब इस बात की खबर सवी को लगेगी तो सवी अपनी बेटी सई से मिलने के लिए काफी ही भौखला जाएगी। जहां वो रजत सई का नाम लेते हुए जब घर के अंदर जाएगी तो उसे पता चलेगा की पूरा परिवार वो घर छोड़ कर जा चूका है।

 

क्यों सवी हुई सई की गुड़िया देखकर इमोशनल?

इसी दौरान जब सवी की नज़र सई की गुड़िया पर पड़ेगी तो वो काफी ही ज्यादा इमोशनल हो जाएगी। जिसके चलते वो सई और रजत से मिलने के लिए काफी ही जिद्द करती दिखेगी। ऐसे में शांतनु और ईशा सवी को समझाते हुए नज़र आएंगे। लेकिन सवी किसी की भी एक नहीं सुनेगी। जिसके चलते आपको सीरियल में देखने को मिलने वाला है एक प्रमुख क्लाइमेक्स।

 

क्यों सई ने की सवी से मिलने की जिद्द?

जी हां क्योंकि, सई के यूं अचानक से चले जाने के बाद सवी काफी ही बुरी तरह से टूट जाएगी। जिसके चलते वो रजत और सई दोनों के साथ बीती अपनी पुरानी यादों को याद करते हुए नज़र आएगी। वही आशका कियान की तस्वीर को देख कर उसकी आखिरी इच्छा को पूरा करने का वादा करती हुई दिखी। वही सई अपनी परी मम्मा से मिलने की जिद्द करती हुई नज़र आने वाली है।

 

सवी के हाथ लगा कौन सा बड़ा सुराग?

ऐसे में रजत सई को समझाने की कोशिश करेगा। लेकिन सई रजत की भी एक नहीं सुनेगी। इसी के साथ ही आपको बता दें कि शो के आने वाले प्रोमो में आपको देखने को मिलने वाला है कि श्री कियान की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए रजत को आशका के साथ शादी करने के लिए कहेती नज़र आएगी। वहीं दूसरी तरफ सवी को कियान की मौत से जुड़ा एक सुराग मिलने वाला है। जो ये इशारा करेगा की कियान की मौत के पीछे आशका का हाथ है।

लेकिन अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या सवी के हाथ लगा ये सुराग डाल देगा आशका को कोई बड़ी मुश्किल में? क्या रजत हो जाएगा सवी को छोड़ कर आशका के साथ शादी करने के लिए तैयार?'

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.