Story Content
क्या रजत को पाने के
लिए आशका ने ले ली अपने ही बेटे की जान? सवी की किस बात ने आशका की खुशियों को लगाई नज़र? क्या सवी
जाएगी कियान की मौत का सच पता लगाने अर्श से मिलने जेल? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार
में की कहानी अब दिन पर दिन काफी ही ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। क्योंकि शो
में कियान की मौत होने के बाद से कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। जो इस
शो के दर्शकों को आए दिन चौंका रहे हैं।
क्यों सवी ने की रजत
से मिलने की जिद्द?
दरअसल, शो का आने
वाला एपिसोड होने वाला है आपके लिए काफी ही ज्यादा एंटरटेनमेंट, और इमोशनल
ड्रामा से भरपूर। जहां पर सवी रजत से मिलने की जिद्द करती हुई नज़र आएगी। लेकिन
ईशा और मृणमयी सवी को रजत से मिलने के लिए साफ मना कर देंगे। लेकिन सवी उनकी एक
नहीं सुनेगी. जिसके चलते सवी का साथ देने ईशा और मृणमयी भी उसके साथ जाने का फैसला
करेंगे।
आशका चलेगी अब कौन सी
नई चाल?
वहीं दूसरी तरफ आशका
अपने प्लान को कामयाब करने के लिए श्री को कियान की आखिरी इच्छा यानी कि उसकी रजत
से शादी के बारे में बता देगी। जिसे सुनने के बाद तारा आशका पर काफी ही बुरी तरह से
भड़क जाएगी। बता दें कि इसी बीच सवी की एंट्री होगी। जिसके बाद आपको देखने को
मिलने वाला है शो में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा।
क्यों रजत के कारण फिर
से टूटा सवी का दिल?
जी हां, क्योंकि सवी
रजत से बात करने की जिद्द करेगी तो श्री सवी को घर से बाहर निकलने की कौशिश करेगी।
हालांकी, सवि रजत से बात करने के लिए श्री से भी भिड़ जाएगी। ऐसे में श्री सवी को
रजत और उसके साइन किए हुए तलाक के कागजात
थमा देगी। जिन्हें देखने के बाद सवी के पेरों तले ज़मीन खिसक जाएगी।
क्या आशका हो जाएगी
अपने प्लान में कामयाब?
जिसके बाद श्री सवी और
उसके परिवार को धक्का मार कर अपने घर से बहार निकल देगी। जिसे देखने के बाद रजत भी
काफी ही भावुक हो जाएगा। लेकिन वहीं आशका अपने बनाए प्लान में कामयाब होती हुई नजर
आएगी। जिसके चलते सवी भावनात्मक रूप से काफी ही टूट जाएगी। लेकिन फिर भी वो कियान
को इंसाफ दिलवाने के लिए हर मुमकिन कशिश करती हुई नज़र आने वाली है।
क्या रजत करेगा आशका
से शादी?
जहां वो कियान की मौत
से जुड़े हर सबूत को जूड़ते हुई दिखी। जहां एक तरफ सवी कियान की मौत का सच पता
करने में लगी होगी तो वहीं दूसरी तरफ रजत कियान की आखिरी इच्छा और श्री के दबाव के
कारण आशका से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, इस बात की खबर सवी को नहीं होगी।
किससे मिलने गई सवी
जेल?
बता दें कि मौत का पता
लगाने के लिए सवी आशका के बॉयफ्रेंड यानी कि अर्श से मिलने के लिए जेल जाएगी। जहां
वो सीधा ही अर्श से कियान की मौत के बारे में सवाल करने लगेगी। हालांकि अर्श कियान
की मौत की खबर को सुनकर काफी ही हैरान दिखेगा। लेकिन सवी उसपर बिल्कुल भी भरोसा
नहीं करेगी।
क्या सवी करेगी आशका
का पर्दाफाश?
इसी के साथ ही आपको
बता दें कि शो के आने वाले प्रोमो में आप देखेंगे की सवी के आगे आशका का पूरा सच आ
जाएगा। जिसके चलते वो आशका को बता देगी की कियान के मौत के पीछे और कोई नहीं बल्कि
आशका है। जिसके बारे में वो सभी को बता देगी। जिसे सुनने के बाद आशका के होश उड़
जाएंगे।
अब ऐसा में ये देखना
तो काफी दिलचस्प होगा की क्या सच में कियान की मौत के पीछे है आशका का हाथ? कैसे बताएगी सवी आशका की इस करतूत के बार में?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बने रहें इंस्टाफीड के साथ।




Comments
Add a Comment:
No comments available.