Story Content
क्या सवी बन जाएगी रजत के बच्चे की माँ? क्यों रजत हुआ आशका से शादी करने के लिए तैयार? सवी को मिला कियान की मौत से जुड़ा कौन सा बड़ा सबूत? क्या सवी बताएगी रजत को अपनी प्रेगनेंसी की खबर? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की आगे की कहानी ने फिल्हाल एक ऐसा मोड़ लिया है, जिसे देखने के बाद इस शो के दर्शक अपनी नजर नहीं हटा पा रहें हैं।
ख़ासकर के कियान की
मौत के ट्रैक और इसके पीछे छिपे राज़ ने सीरियल को और भी ज़्यादा दिलचस्प बना दिया
है। जिसके चलते शो के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा काफी ही हाई
वोल्टेज ड्रामा। जहां सवी कियान के कातिल का पता लगाने जब अर्श से मिलने के लिए
जाएगी तो वो काफी ही ज्यादा बोखला जाएगी।
जिसके कारण वो अर्श पर
हमला कर देती है। ऐसे में सवी पुलिस से इस मामले की ठीक तरह से जांच करने के लिए
कहती हुई नज़र आई। जहां एक तरफ सवी कियान के किडनैपर को ढूंढ रही होगी तो वहीं
दूसरी तरफ भाग्यश्री रजत को आशका से शादी करने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल करती नजर
आई। ऐसे में रजत श्री से आशका से शादी करने से साफ मना कर देगा।
लेकिन श्री अपने पोते
यानी की कियान की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए ऐड़ी चोटी तक का ज़ोर लगा देगी।
जिसके चलते रजत श्री के कहने पर आशका से शादी करने के लिए हां कह देगा। वहीं दूसरी
तरफ सवी कियान के किडनैपर का पता लगाने दोबारा उसकी जगह जाएगी। जहां पर कियान को
किडनैप किया गया था।
ऐसे में सवी उस दिन की
सीसीटीवी फुटेज देखती हुई नज़र आएगी। जहां उसे किडनैपर की शकल भी नजर आ जाएगी।
जिसके बाद सवी उस शक्स से पूछने जाएगी। जिसने आखिरी बार कियान को देखा था। जिसके चलते
सवी जब उस शक्स को कियान के किडनैपर की शक्ल दिखाएगी तो वो उसे पहचान लेगा। जिसके
बाद सवी अपहरणकर्ता की
फोटो लेकर पुलिस स्टेशन चली जाएगी।
जहां उसे पता चलेगा की
कियान को किडनैप करने वाले शख्स की तीन दिन पहले ही डेड बॉडी मिली है। ऐसे में एक
बार फिर सवी वही आ कर खड़ी हो जाएगी जहां से उसने शुरुआत की थी। वहीं दूसरी ओर धरम
सवी के घर तलाक के पेपर लेकर आएगा। जो कि 10 दिन के अंदर ही हो जाएं। ऐसे में ईशा रजत
के भेजे तलाक के कागज़ात देखने के बाद काफी ही परेशान हो जाएगी।
जिसके चलते जब वो धरम
से रजत के इतनी जल्दी तलाक लेने के बारे में पूछेगी तो मृणमयी बताएगी की रजत और आशका
11 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसे सुनने
के बाद सवी को चक्कर आ जाएंगे। ऐसे में ईशा काफी ही भड़कती हुई दिखेगी। जिसके चलते
सवी एक बार फिर बेहोश हो जाएगी।
ऐसे में डॉक्टर सवी और
उसके परिवार को एक बहुत बड़ी ख़ुश खबरी देते हुए नज़र आएगी। जहां वो सवी को बताएगी
कि वो मां बनने वाली है। जिसे सुनने के बाद सवी समेत पूरा भोसले परिवार हैरान रह
जाएगा।
अब ऐसे में ये देखना
तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या सवी बताएगी रजत और उसके परिवार को अपनी
प्रेग्नेंसी के बारे में? क्या उसके बाद भी रजत करेगा आशका से शादी?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बने रहें इंस्टाफीड के साथ।




Comments
Add a Comment:
No comments available.