गौरी के पीछे दीवाने की तरह घूमते थे शाहरुख खान, ऐसे टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में मचाया धमाल

बॉलीवुड के किंग खान एक्टर शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। आइए जानते हैं गौरी को दीवाने की तरह प्यार करने वाले शाहरुख खान कैसे बने रोमांस किंग।

  • 1636
  • 0

बॉलीवुड में वैसे तो कई सारे एक्टर्स ऐसे मौजूद हैं जो रोमांटिक फिल्मों में काम करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक हीरो ऐसे हैं जोकि कई लड़कियों के दिलों को धड़काने का काम कई बार कर चुके हैं। यहां हम बात कर रहे हैं रोमांस के किंग शाहरुख खान की। आज वो 55 साल के हो गए हैं इसके बावजूद वो लोगों को इंप्रेस करने में कभी कमी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आइए जानते हैं शाहरुख से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में यहां जोकि उनके फैंस शायद ही जानते होंगे।

1- एक्टर शाहरुख खान का जन्म दिल्ली में 2 नवंबर 1965 को हुआ था। उनकी जिंदगी एक खुले किताब की तरह हमेशा नजर आती है, जिसमें वो अपने फैंस को काफी इज्जत देते हैं।

2- एक्टिंग की तरफ शाहरुख खान की बचपन से ही दिलचस्पी रही थी। वो स्टेज पर उस जमाने के कई एक्टर्स की तरह एक्टिंग किया करते थे। इस काम को लेकर हमेशा उनकी तारीफ होती थी। इसके बाद शाहरुख खान ने बैरी जॉन अकादमी को जॉइन किया।

3- एक्टर की बचपन में एक्ट्रेस अमृता सिंह से दोस्ती थी, जोकि आगे चलकर मुंबई में कई जबरदस्त फिल्में करती हुई नजर आईं।

4- पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने बैचलर डिग्री दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ली थी और बाद में मास्टर्स की पढ़ाई उन्होंने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से की थी। ये सब करने से पहले वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके थे।

5- 18 साल की उम्र में ही शाहरुख खान का दिल गौरी के लिए धड़क चुका था। उस समय गौरी की उम्र सिर्फ 14 साल की थी। दीवानों की तरह वो गौरी से वैसे ही आज भी प्यार करते हैं जैसे पहले किया करते थे। लेकिन उस वक्त वो गौरी के पीछे दिल्ली से मुंबई तक आ गए थे। 29 अक्टूबर को शाहरुख खान ने गौरी से शादी की थी और आज उनके तीन बच्चे हैं जोकि आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।

6- शाहरुख खान टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाते हुए नजर आए। उन्होंने टीवी के सर्कस और फौजी जैसे सीरियल्स में काम किया। उन्होंने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था। बहुत कम लोगों को ये पता है कि फिल्म दीवाना से पहले एक्टर दिल आशना है कि शूटिंग कर चुके थे। उन्होंने यहीं फिल्म सबसे पहले साइन की थी।

7-बॉलीवुड में धमाल मचाने के बावजूद शाहरुख खान ने टीवी की दुनिया में काफी सक्रियत दिखाई। उन्होंने केबीसी, जोर का झटका और क्या आप पांचवीं पास से तेज है जैसे शो को होस्ट किया।

8- बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्मों के अलावा खुद का प्राइवेट जेट रखने वाले एक्टर की कमाई का जरिया ब्रांड एंडॉर्समेंट के साथ-साथ खुद का अपना बिजनेस है।

9-  शाहरुख खान ने दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों पर निवेश करके रखा हुआ है। आपको बता दें कि मुंबई के साथ-साथ यूके, दुबई के साथ-साथ बाकी देशों में भी उनकी प्रॉपर्टी मौजूद है। मन्नत उनकी सबसे महंगी प्रॉपर्टी मानी जाती है।

10- एक्टर ने मन्नत को एक पारसी परिवार से 13.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस समय इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT