Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, सामने आई पहली तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली है। एक्ट्रेस आज अपनी मेहंदी सेरेमनी को परिवार के साथ मना रही है।

Advertisement
Image Credit: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 22 June 2024

सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली है। एक्ट्रेस आज अपनी मेहंदी सेरेमनी को परिवार के साथ मना रही है। इस दौरान दोनों कपल काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शादी को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थी की शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी से खुश नहीं है। हालांकि, मेहंदी फंक्शन में शत्रुघ्न सिन्हा खुश नजर आ रहें है। एक्टर दामाद जहीर इकबाल के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जमकर पोज दिए।


शादी से खुश है दोनों कपल

सोनाक्षी और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड और खुश हैं। इससे पहले दोनों कपल ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी इंजॉय की। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने मेहंदी के फंक्शन पर ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मेहंदी फंक्शन की तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसे देखने के बाद फैंस भी सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी को प्यार दे रहें है।

23 जून को होगी रजिस्टर मैरिज

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद दोनों कपल अपनी शादी के फंक्शन को मुंबई के रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट करेंगे। इस दौरान फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स होंगे। सोनाक्षी की शादी से पहले यह कयास लगाया जा रहा था की एक्ट्रेस की फैमिली उनकी शादी से खुश नहीं है। सोनाक्षी की मेहंदी फंक्शन में पूरी फैमिली शामिल थी और बेहद खुश थी। शत्रुघ्न सिन्हा में भी यह साफ किया था की वह बेटी के फैसले से खुश हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.