Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आलिया भट्ट को मां सोनी राजदान ने दी थी खास सीख, बोलीं - मैं भी एक मां हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। उन्होंने 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। रणबीर कपूर और आलिया के माता-पिता बनने से उनका परिवार काफी खुश हैं।

Advertisement
Image Credit: आलिया भट्ट
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 12 December 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। उन्होंने 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। रणबीर कपूर और आलिया के माता-पिता बनने से उनका परिवार काफी खुश हैं। आलिया भट्ट के मां बनने के बाद हॉस्पिटल से घर लौटते ही सोनी राजदान ने उन्हे खास सीख दी थी। इस बीच आलिया की मां सोनी राजदान ने मुंबई में फिल्म 'उचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान पहली बार अपनी बेटी और पोती के बारे में बात की थी।

मां बनने के बाद टिप्स

सोनी राजदान ने पपराज़ी और पत्रकारों के सामने कहा कि उनकी पोती प्रकृति की देन है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो आलिया को मां बनने के बाद टिप्स दे रही हैं। जब सोनी राजदान से पूछा गया की क्या वह आलिया को कोई टिप्स दे रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ''हां, बहुत टिप्स देती रहती हूं मैं भी मां हूं, टिप्स कैसे नहीं दूंगी? ढेर सारे टिप्स दिए।

सोनी राजदान ने पोती के बारे में कहा

इसके साथ ही सोनी राजदान ने पोती के बारे में कहा, 'आप कह सकते हैं की यह एक दान है, आशीर्वाद है, प्रकृति का उपहार है। हम बहुत खुश और आभारी हैं कि सब कुछ ठीक रहा। बच्चा अच्छा है और माँ भी अच्छी है, सभी सुरक्षित हैं। ये सारा डर तब होता है जब किसी के बच्चे का जन्म होने वाला हो। हमने दुआ की है कि सब कुछ ठीक हो जाए। सब ठीक हो और हम बहुत खुश हैं।

रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती

बता दें कि आलिया भट्ट को डिलीवरी से एक दिन पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। उस वक्त उनके साथ पति रणबीर कपूर भी थे। आलिया ने डिलीवरी के कुछ देर बाद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने मां बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.