Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: कैसे हुई तेजस्विनी और नील की फिर से मुलाकात?

स्टारपल्स के सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक नया मोड़ आने वाला है। जहां एक बार फिर नील और तेजस्विनी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। क्या उनकी मुलाकात सीरियल में कोई नया मोड़ लाएगी? अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 13 February 2025

 

क्या नील और तेजस्विनी की होगी फिर से मुलाकात? क्यों तेजस्विनी को आया नील पर गुस्सा? क्या नील जाएगा तेजस्विनी के पूरे परिवार के साथ घूमने? क्या नील के पेशे का सच आएगा तेजस्विनी और उसके परिवार वालो के आगे? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है ही काफी दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न।

 

क्या तेजस्विनी और नील का होगा आमना-सामना?

जहां पर एक बार फिर कायनात ने नील और तेजस्विनी को मिलवा दिया. दरसल, शो का आने वाला एपिसोड होने वाला है आपके लिए मनोरंजन से भरपूर। जहां शो में एक बार फिर से तेजस्विनी और नील का होने वाला है आमना-सामना। बता दें कि तेजस्विनी और उसका पूरा परिवार छुट्टियां मनाने के लिए जहां आया होगा। वहां पर नील भी अपने मेडिकल कैंप के लिए मौजूद होगा। लेकिन इस बात की खबर किसी को नहीं होगी।

 

क्यों नील हुआ सरप्राईज़?

ऐसे में वेदु की नजर जब नील पर पड़ेगी तो वो उसे मिलने के लिए चला जाएगा। जिसे देख कर नील भी काफी ही सरप्राइज हो जाएगा। ऐसे में तेजस्विनी एक बार फिर नील को देखकर कर काफी ही हैरान नज़र आती है। हालांकी मुक्ता और मोहित नील से मिल कर काफी ही खुश नज़र आएंगे। वहीं नील भी तेजा को एक बार फिर मिल कर काफी ही खुश हो जाएगा।

 

क्या तेजस्विनी के आगे आ जाएगी नील की सच्चाई?

वहीं मोहित जब नील से वहां आने की वजह पूछेगा तो नील मेडिकल कैंप के बारे में बताएगा। जहां वो उससे झूठ बोलता हुआ नज़र आएगा। वही फिर होटल चेक इन के दौरान भी तेज और नील एक दूसरे से टकरा जाएंगे। जहां तेजू नील के बैग में डॉक्टर के सामान को देखा कर काफी ही हैरान हो जाएगी। लेकिन नील बात को संभाल लेगा।

 

क्यों तेजस्विनी ने किए नील से सवाल-जवाब?

जिसके बाद नील और तेजस्विनी अपने-अपने रास्ते चले जाएंगे। वही थोड़ी देर बाद जब नील मेडिकल कैंप में अपने मरीजों का चैकअप कर रहा होगा. तो वहां पर तेजस्विनी और उसका परिवार घुमते हुए आ जाएगा। जहां एक बार फिर वेदु की नज़र नील पर पड़ जाएगी। जिसके बाद वो अपने ड्राइवर दादा यानी की नील को आवाज़ लगाएगा तो नील काफी ही घबरा जाता है। ऐसे में जब तेजू नील से सवाल-जवाब करना शुरू करेगी तो नील एक बार फिर अपने डॉक्टर होने की सच्चाई को छिपा लेगा।

 

क्या नील जाएगा तेजस्विनी के परिवार के साथ घूमने?

जिसके बाद मोहित और मुक्त नील से जब कहीं घुमने की जगह पूछेंगे तो नील उन्हें एक मठ ले जाएगा। जहां सभी लोग अपनी-अपनी इच्छाएं मांगते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में जहां एक तरफ तेजस्विनी ने ऋतुराज को पाने की इच्छा मांगी तो वहीं दूसरी तरफ नील ने तेजस्विनी को अपनी जिंदगी में लेने की इच्छा मांगी।

 

क्यों नील की इच्छा जानकर तेजू हुई हैरान?

जिसके चलते जब तेजस्विनी नील से पूछेगी कि उसने क्या मांगा तो गलती से ही सही लेकिन नील की जुबान पर तेजू का नाम आ जाएगा। जिसे सुनने के बाद तेजस्विनी के पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। लेकिन अब ऐसा में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या नील बता देगा तेजस्विनी को अपने दिल का हाल? क्या तेजस्विनी के आगे आएँगी नील की भावनाएँ?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने बने रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.