Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्साए टीवी सेलेब्स, अली गोनी से रुपाली गांगुली तक ने की कड़ी निंदा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले ने देशभर के लोगों को बूरी तरह से दहला दिया है। पहलगाम में आंतकवादियों ने बेरहमी से कई लोगों का कत्ल कर दिया। एक महिला के हाथों आतंकवादियों ने एक पैगाम पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी भेजा।

Advertisement
Image Credit: रुपाली गांगुली
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 23 April 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले ने देशभर के लोगों को बूरी तरह से दहला दिया है। पहलगाम में आंतकवादियों ने बेरहमी से कई लोगों का कत्ल कर दिया। एक महिला के हाथों आतंकवादियों ने एक पैगाम पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी भेजा। इस दिल दहला देने वाली घटना से देशभर में गम का मौहाल है। आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इस हमले की निंदा करते हुए दिखाई दिए हैं। 

एक्टर अली गोनी ने लिखा, 'पहलगाम में हुए इस भयानक हमले से मेरा दिल टूट गया है और गुस्से में है। निर्दोष लोगों के खिलाफ ये बेवजह हिंसा इस्लाम की शांति की शिक्षा के विपरीत है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। ऐसी बुराई के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। एक्टर सुधांशू पांडे ने लिखा- 'आज जो पहलगाम में हुआ है उसका बदला बहुत जरुरी है।'

दीपिका बोली- नफरत अभी भी कायम

रामायण में देवी सीता की भूमिका निभाने के लिए मशहूर दीपिका ने सोशल मीडिया पर इस कृत्य की निंदा की। उन्होंने लिखा, "फिर से क्यों? क्योंकि नफरत अभी भी कायम है। क्योंकि कुछ लोग अभी भी निर्माण करने के बजाय तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। और यह बेहद दर्दनाक है, यह वास्तव में दुख देता है जब हम उस नफरत के बीच में फंस जाते हैं।'

रुपाली गांगुली ने भी की हमले की निंदा

इसके अलावा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लिखा- पहलगाम अटैक में जिन मासूम लोगों की जान गई उनके लिए प्रार्थना. ये दिल तोड़ देने वाली खबर है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने लिखा- पहलगाम में जो हमला हुआ मैं उसकी कड़ी निंदा करती हूं। जिस मासूम की जान गई उनके और उनके परिवार के लिए मेरा दिल रो रहा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.