Story Content
क्यों अनुपमा तोड़ेगी कीर्ति की शादीशुदा ज़िंदगी? क्या दिल्ली में होगी प्रेरणा-प्रेम की लव स्टोरी शुरू? क्यों मोटी बा होगी फिर से अनुपमा के खिलाफ? स्टारप्लस के सीरियल अनुपमा में आपको देखने को मिलने वाला है एक ज़बरदस्त ट्विस्ट. जी हां, क्योंकि राही के चोट लगते ही कोठारी हाउस में ठहरने का फैसला करेगी अनुपमा और देगी वसुंधरा और पराग को झटका. हालांकि यहीं होगी वसुंधरा की भांजी कीर्ति की एंट्री. जो की बेटी के ससुराल में रोकने पर कसेगी अनुपमा पर तंज और करेगी उसे खूब बेइज्ज़त. लेकिन इसके बावजूद कीर्ति को पलटकर जवाब नहीं देगी अनुपमा और करेगी राही की देखभाल. लेकिन कोठारी हाउस में अनुपमा का रूकना बदल देगा एक बार फिर से रिश्तों के समीकरण. जी हां, बहुत जल्दी ही अनुपमा एक ऐसा कांड करेगी. जिसके बाद एक बार फिर वसुंधरा का फूटेगा गुस्सा और कर देगी धक्के मारकर अनुपमा को अपने घर से बहार. अगर आप जानना चाहते हैं कि कोठारी हाउस में रहकर अनुपमा क्या कांड करने वाली है तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक...
प्रेरणा-प्रेम की होगी लव स्टोरी शुरू?
दरअसल बिज़नेस के सिलसिले में दिल्ली जाने का
प्लान करेगा प्रेम. लेकिन यहीं राही के हाथ में चोट लगते ही अपनी इस मीटींग को टाल
देगा प्रेम और करेगा राही का ख्याल रखने का दावा. हालांकि यहीं प्रेम पर दिल्ली
जाने के लिए दबाव डालेगी राही और करेगी उसकी बजाय प्रेरणा को साथ ले जाने की ज़िद्द.
ऐसे में राही की ये ज़िद्द लेकर आएगी उसकी ज़िंदगी में बड़ा तूफान. क्योंकि दिल्ली
जाकर एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे प्रेम और प्रेरणा और फिर इस तरह होगी उनकी लव
स्टोरी की शुरूआत.
प्रार्थना को क्यों तंग करेगा गौतम?
इसी के साथ ही आपको बता दें कि पराग का एक
फैसला बनेगा प्रार्थना के लिए बड़ी मुसीबत. जहां गौतम और माही का सच जानने के बाद
भी कोठारी हाउस में जगह देना पड़ जाएगा प्रार्थना को भारी. जी हां, बहुत जल्दी ही अपने
होने वाले बच्चे को पाने के लिए प्रार्थना का जीना मोहाल कर देगा गौतम. जिसमें उसे
मिलेगा माही का साथ.
प्रार्थना की जान पर बनेगा खतरा?
बता दें कि बहुत जल्दी ही गूंजेगी शो में
बच्चे की किलकारी. जहां प्रार्थना देगी बेबी गर्ली नहीं बेबी बॉय को जन्म. खबरों
की मानें तो अपने बच्चे को जन्म देते हुए प्रार्थना की जान पर बन जाएगा एक बड़ा
खतरा. जिसके चलते अपने बच्चे की खुद ज़िम्मेदारी उठाएगा गौतम और कर लेगा इस तरह
कोठारी हाउस में अपनी और माही की जगह पक्की.
अनुपमा पर क्यों भड़केगी कीर्ति?
हालांकि इस सबसे पहले कोठारी हाउस में अनुपमा
का रूकना लेकर आएगा शो में कई नए ट्विस्ट एंड टर्नस. जी हां, क्योंकि अब होगी
वसुंधरा की भांजी कीर्ति की एंट्री. जो की बेटी के ससुराल में रोकने पर कसेगी
अनुपमा पर तंज. लेकिन इसी बीच अनुपमा सुन लेगी कीर्ति की बिगड़ी हुई शादीशुदा
जिंदगी का सच. जिसे देख लेगी कीर्ति और करेगी सभी के आगे अनुपमा को बेइज्ज़त.
क्या अनुपमा तोड़ेगी कीर्ति की शादी?
खबरों की मानें तो कीर्ति की शादीशुदा
ज़िंदगी के कड़वे सच को जान अपनी राय रखेगी अनुपमा और देगी उसे ज़बरदस्ती के
रिश्ते से बहार निकलने की सलाह. ऐसे में अनुपमा की ये सलाह तोड़ देगी मोटी बा की
भांजी यानी की कीर्ति का बसबसाया घर. जिसे देख फूट पड़ेगा वसुंधरा का गस्सा औऱ कर
देगी अनुपमा को अपने घर से धक्के मारकर बहार. ऐसे में क्या अनुपमा की ये राय एक
बार फिर मोटी बा के मन में भर देगी उसके लिए नफरत? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या अनुपमा के खिलाफ हो
जाएगी वसुंधरा? अपनी राय हमें
कमेंट करके ज़रूर बताएं.
इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने
के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.




Comments
Add a Comment:
No comments available.