Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2: Tulsi का मर्ड*र करवाएगा रणविजय?

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 में आपको देखने को मिलेगा ज़बरदस्त ट्विस्ट. क्योंकि अब तुलसी से अपना बदला लेगा रणविजय और उतारेगा उसे मौत के घाट. ऐसे में क्या रणविजय हो जाएगा अपने प्लान में कामयाब या आएगा कोई और नया ट्विस्ट?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 04 February 2026

क्या तुलसी पर जानलेवा हमला करेगा रणविजय? क्यों मिहिर के घर वापस लौटेगी तुलसी? क्या मिहिर को माफ कर देगी तुलसी? स्टारप्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आपको देखने को मिलने वाले हैं कई ज़बरदस्त ट्विस्ट एंड टर्नस. क्योंकि वीरानी परिवार को सड़क पर नहीं आने देगी तुलसी और दिखाएगी रणविजय को अपने तीखे तेवर. जिसे देख चुप नहीं बैठेगा रणविजय और उतारेगा अपनी ही सासू मां यानी की तुलसी को मौत के घाट. लेकिन यहीं तुलसी के बजाय मिहिर बन जाएगा रणविजय का शिकार और खौ बैठेगा अपनी याददाशत. जिसके कारण एक बार फिर शांति निकेतन वापस लौटेगी तुलसी और बन जाएगी फिर से मिहिर की पत्नी. जिसे देख नॉयना का चढ़ेगा पारा और करेगी तुलसी पर वार. अगर आप जानना चाहते हैं कि आगे सीरियल में और क्या नए ट्विस्ट आने वाले हैं तो बने रहें हमारे साथ इस वीडियो के एंड तक..

 

तुलसी करेगी रणविजय की बोलती-बंद?

दरअसल वीरानी कंपनी को रणविजय के नाम होने से बचा लेगी तुलसी और करेगी मिहिर संग काम करने का फैसला. ऐसे में तुलसी की इस जीत को देख बौखला जाएगा रणविजय और देगा तुलसी को बड़ी धमकी. लेकिन यहीं अपने एक्स दामाद को मुंहतोड़ जवाब देगी तुलसी और कर देगी उसकी बोलती बंद. लेकिन क्या तुलसी का ये जवाब देना पड़ जाएगा उसे भारी?

 

तुलसी पर हमला करेगा रणविजय?

खबरों की मानें तो तुलसी को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाएगा रणविजय और रचेगा उसके खिलाफ एक बड़ी साज़िश. जी हां, क्योंकि अपने दोस्त की मदद से तुलसी की कार का ब्रेक फेल करवाएगा रणविजय और उतारेगा इस तरह तुलसी को मौत के घाट. लेकिन यहीं आएगा एक बड़ा ट्विस्ट क्योंकि तुलसी की बजाय मिहिर होगा इस हादसे का शिकाऱ और खो बैठेगा अपनी याददाशत.

 

क्यों मिहिर के घर लौटेगी तुलसी?

ऐसे में मिहिर की याददाशत जाने की खबर मिलते ही तुलसी को लगेगा बड़ा सदमा और पहुंच जाएगी मिहिर के पास. जहां 6 साल पहले हुए हर कांड को भूल जाएगा मिहिर और करेगा नॉयना संग दोस्तों जैसे बर्ताव. वहीं डॉक्टर के कहने पर एक बार फिर मिहिर की पत्नी बनेगी तुलसी और लेगी शांति निकेतन और मिहिर की ज़िंदगी में एंट्री. ऐसे में तुलसी को वापस देख क्या करेगी नॉयना ये देखना काफी ही दिलचस्प होगा.

 

बापजी की होगी फिर से शो में एंट्री?

खबरों की मानें तो इसी बीच होगी शांति निकेतन में बाबजी की एंट्री. जिसके बाद हो जाएगी हमेशा के लिए नॉयना की नो एंट्री. जी हां, बहुत जल्दी ही तुलसी को मिलेगा बाबजी का सहारा और करेगा विरानी परिवार को बुरे वक्त में स्पोर्ट करने का दावा. लेकिन इस सबसे पहले एक बार फिर बाबजी के गुस्से का शिकार होगी नॉयना और सुनेगी मिहिर के करीब जाने पर खूब खरी-खोटी.

 

क्या मिहिर को माफ कर देगी तुलसी?

हालांकि इस सबके बीच एक बार फिर से शांति निकेतन लौटते ही पुरानी यादें ताज़ा करेगी तुलसी औऱ करेगी मिहिर और अपने परिवार के साथ बिताई पिछली ज़िंदगी को याद. ऐसे में क्या मिहिर की पत्नी होने का नाटक लेकर आएगा तुलसी को मिहिर के करीब? दोस्तों आपको क्या लगता है क्या तुलसी कर देगी मिहिर को माफ? अपनी राय हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं.

 

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जानने के लिए फॉलो और सब्सक्राइब करें इंस्टाफिड को.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.