Story Content
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वक्त लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में कार्तिक का रोल एक्टर मोहसिन खान ने निभाया था। इन दिनों वो एक्टिंग की दुनिया से दूर चल रहे हैं। उनसे जुड़ी एक खास जानकारी इस वक्त सामने आई है। उन्हें काफी वक्त के लिए एक्टिंग की दुनिया से दूर देखा गया था। इसके पीछे की वजह खुद मोहसिन खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई है।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सोचा था कि वह ढाई साल के लिए ब्रेक लेंगे, लेकिन उनका यह ब्रेक लंबा हो गया। मोहसिन (Mohsin Khan) ने बताया कि उन्हें फैटी लिवर है और उन्हें पिछले साल माइल्ड हार्ट अटैक भी आया था। उन्होंने कहा, 'मैंने ये बात किसी को नहीं बताई लेकिन यह बहुत बुरा था। मुझे अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। इस दौरान मुझे 2-3 हॉस्पिटल बदलने पड़े लेकिन अब सबकुछ ठीक है।' मोहिसन ने बताया कि फैटी लिवर स्लिपिंग पैटर्न में गड़बड़ी की वजह से भी हो जाता है।
शिवांगी जोशी संग हिट हुई थी जोड़ी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहसिन खान ये रिश्ता के क्या कहलाता है के सेकेंड जनरेशन में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संग नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो में दोनों ने कार्तिक और नायरा का रोल निभाया था। एक्टिंग के दौरान ही दोनों को आपस में प्यार हुआ था। कुछ वक्त के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। उन्होंने अपनी राह अलग कर ली।




Comments
Add a Comment:
No comments available.