Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए क्या है सर्वाइकल कैंसर, बीमारी को नजरअंदाज करना महिलाओं को पड़ सकता है भारी

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी झूठी मौत की खबर फैंस के बीच शेयर की थी, जिसकी वजह से लोग अब उन पर गुस्सा होते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर थी कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है।

Advertisement
Image Credit: सर्वाइकल कैंसर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 03 February 2024

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी झूठी मौत की खबर फैंस के बीच शेयर की थी, जिसकी वजह से लोग अब उन पर गुस्सा होते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर थी कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। इस बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पूनम पांडे ने ये पब्लिकली स्टंट किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बीमारी के लक्षण क्या है? यदि आप इस बीमारी के लक्षण पहचान लेते हैं तो आप इससे बच सकते हैं।

मल त्याग में बदलाव होना इसका एक अहम लक्षण है। यदि आपको बार-बार पेशाब आता है औऱ या फिर आपको ऐसा महसूर होता है कि आपको हमेशा जाना है तो ये इस बीमारी से जुड़े लक्षण होते हैं। एक हफ्ते से ज्यादा यदि आपको ये बीमारी रहती है तो आपको तुरंत ही अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा निम्न चीजे भी इस बीमारी के लक्षण हैं जैसे कि मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना, बहुत अधिक थकान महसूस करना, पेट के निचले हिस्से में दर्द या सूजन, संभोग के दौरान पेल्विक दर्द या दर्द, शारीरिक संबंध के बाद खून निकलना, पीरियड्स में सामान्य से ज्यादा खून निकलना, पानी जैसा और दुर्गंधयुक्त सफेद पदार्थ निकलना।

इतनी जानलेवा है ये बीमारी

रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर साल करीब 1 लाख 30 हजार महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर डिटेक्‍ट होता है और इनमें से हर साल करीब 74 हजार महिलाओं की जान चली जाती है जो कि संक्रमण का लगभग 62 फीसदी है। ऐसे में यह ब्रेस्‍ट कैंसर के बाद दूसरा सबसे ज्‍यादा प्रभावित करने वाला और भारत का पहला सबसे ज्‍यादा मृत्‍यु दर वाला कैंसर है।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement