Story Content
भारत-पाकिस्तान के बीच का विवाद अब बढ़ता ही चला जा रहा है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर निशाना साधने के बाद भारतीय सेना को जो सफलता मिली है। हर कोई इस बात का जश्न मना रहा है। इस सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सुरक्षा की समीक्षा करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश के हाथ में परमाणु हथियार बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है और इनको निगरानी में रखा जाना चाहिए।
अपनी बात रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा,'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाई गई, अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 35-40 सालों से भारत सरहद पार से चलाए जा रहे आतंकवाद का सामना कर रहा है। आज भारत ने पूरी दुनिया के सामने ये साबित कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहलगाम में आतंकवादी घटना को अंजाम देकर भारत के माथे पर चोट पहुंचाने का काम किया, भारत की सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने भारत के माथे पर वार किया, हमने उनकी छाती पर घाव दिए हैं। पाकिस्तान के जख्मों का इलाज इसी बात में है कि वह भारत विरोधी और आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद कर दें। साथ ही अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ न करें।
पाकिस्तान के परमाणु हथियार को लेकर राजनाथ की खास चर्चा
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने एक सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि आज श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने एक सवाल उठाना चाहता हूं। क्या ऐसे गैरजिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित है? मेरा मानना है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में रखा जाना चाहिए।




Comments
Add a Comment:
No comments available.