Story Content
श्रद्धा मर्डर केस की तरफ एक और केस ने लोगों को बुरी तरह से हिलाने का काम किया है। दिल्ली में एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है। एक पत्नी ने पति का मर्डर करके उसके 22 टुकड़े किए हैं। बाद में फिर वो उन टुकड़ों को ठिकाने लगाने का काम करती हुई नजर आईं। इस काम में महिला का बेटा भी शामिल था। हत्या किए हुए 6 महीने बीत चुके हैं। मगर, श्रद्धा मर्डर केस में शव को ठिकाने लगाने के तरीके के बाद इस मर्डर केस का उसी तर्ज पर अनुसंधान किया गया तो यह खुलासा हुआ. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक के शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बेटा एक बैग लेकर जाता हूं दिखाई दे रहा है। उसके पीछे उसकी मां दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि मां और बेटा का टुकड़ा फेंकने के लिए निकलते थे जिनकी भी मौजूद है। 5 जून को पहली बार पांडव नगर इलाके में पेट्रोलिंग करने के वक्त दिल्ली पुलिस को शव के टुकड़े मिले थे। शव की पहचान करना मुश्किल थी। उस वक्त बात को तुल नहीं दिया गया था। लेकिन जब श्रद्धा मर्डर केस में शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाने का काम किया गया था तो पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी थी। उस वक्त इस बात का खुलासा हुआ कि बॉडी अंजन दास की थी। जोकि त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे। हत्या की घटना को भी वहीं पर अंजाम दिया गया था।
पुलिस की माने तो पत्नी पूनम ने अपने बेटे दीपक से साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। पूनम को शक था कि अंजन के किसी औऱ के साथ अवैध संबंध है। सबसे पहले महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां दीं और उसके बाद हत्या कर दी. इसके बाद बेटे के साथ मिलकर बॉडी के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया. इसके बाद पांडव नगर और आसपास के इलाकों में कई चक्कर लगाकर टुकड़े फेंक दिए.




Comments
Add a Comment:
No comments available.