Story Content
रविवार को वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया| धातव्य हो कि यह बजट निर्मला सीतारमण का 9 वां बजट है| पिछले साल के मुकाबले यह बजट ज्यादा है, जहाँ पिछले साल वर्ष 2025-26 का कुल बजट 49.6 लाख करोड़ था वहीं इस साल का बजट 53.5 लाख करोड़ का है|
अगर बात की जाए इतने बड़े बजट में देश के आम नागरिकों को क्या लाभ हुआ? तो हमारे साथ आखिरी तक बने रहिए क्योंकि आगे हम एक-एक करके सभी योजनाओं और घोषणाओं को आसान भाषा में समझेंगे|
सबसे पहले बात करते है हेल्थ सेक्टर की जो प्रत्यक्ष रूप से सभी लोगों को प्रभावित करता है| इस बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि — कैंसर की 17 दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी हटा दी गयी है तथा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाई में भी ड्यूटी फ्री कर दी गई साथ ही तीन नए aiims की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा है एवं आयुष फार्मेसियों के अपग्रेडेशन पर भी काम किया जाएगा|
भारतीय रेल के विकास को ध्यान में रखते हुए अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि — 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा| जिसमें मुंबई से पूना, पूना से हैदराबाद, हैदराबाद से बंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच हाई स्पीड ट्रैन का परिचालन किया जाएगा|
टैक्स की बात की जाए तो इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला बल्कि, पिछले साल का ही इनकम टैक्स स्लैब इस साल भी जारी रहेगा, लेकिन हाँ! इस इस वर्ष वित्त मंत्री ने आम जनता को revise return फाइल करने में तीन महीने का ज्यादा समय दिया है| अगर बात की जाए पिछले साल की तो यह अवधि 31 दिसंबर तक ही थी जबकि इस वित्तीय वर्ष इसे बढ़ा के 31 मार्च तक कर दिया गया है|
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति देने के लिए वित्त मंत्री ने टियर 2 और 3 वाले शहरों के विकास के लिए 12. 2 लाख करोड़ खर्च करने का एलान किया है| वहीं एग्रीकल्चर फील्ड की ग्रोथ को ध्यान में रख कर नारियल प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए ‘कोकोनट स्कीम’ का प्रस्ताव रखा हैं इसके साथ ही इंडियन कोको एवं काजू के लिए खास स्कीम लाने का प्रस्ताव रखा है, जिसकी मदद से 2030 तक कोको और काजू को ग्लोबल ब्रांड बनाया जा सके|
वित्त मंत्री ने गेमिंग को स्किल की केटेगरी में रख कर यूट्यूब और गेमिंग सेक्टर में 15 हजार सेकंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजेस में गेमिंग सेंटर और कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाने की घोषणा की|
वीमेन एम्पावरमेंट की बात की जाए तो महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के 800 जिलों में लड़कियों के लिए गर्ल्स होस्टल्स बनेंगे| इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है| पिछले साल के बजट में महिलाओं के उत्थान के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना की शुरुआत की गयी थी ठीक उसी तरह इस साल ‘SHE-Marts’ योजना की शुरुआत की जाएगी| ‘SHE-Marts’ यानी वह योजना जिस पर महिलाओं को कारोबार के लिए कम व्याज पर लोन दिया जाएगा| जिससे महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेंगी|
टेक्सटाइल इंडस्ट्री के विकास के लिए वित्त मंत्री ने कहा कि मेगा टेक्सटाइल पार्कों का निर्माण किया जाएगा, इसके साथ ही ‘नेशनल फाइबर स्कीम’, ‘मैन मेड फाइबर’ और ‘एडवांस फाइबर’ तथा हैंडलूम पॉलिसी को लेकर ऐलान किया गया|
महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की शुरुआत की घोषणा भी की गई है| ग्रामीण आत्मनिर्भरता के लिए खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। यह पहल ग्रामीण युवाओं को रोजगार, बेहतर ब्रांडिंग और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के साथ ही, 'एक जिला एक उत्पाद' को सुदृढ़ करने के लिए है।
'मिशन पूर्वोदय' के तहत सरकार पूर्वोत्तर के सांस्कृतिक संवर्धन के क्षेत्र में भी काम करेगी जिसके तहत बुद्ध सर्किट का निर्माण किया जाएगा| यह परिपथ भगवान बुद्ध को समर्पित होगा| इसमें पूर्वोत्तर के 6 राज्यों— अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट बनाने की घोषणा की है| सरकार का मानना है कि इन राज्यों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें अब तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा सका है। इस सर्किट के निर्माण से इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास काफी तेजी से संभव हो सकेगा|
स्पोर्ट को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने ‘खेलों इंडिया मिशन’ का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसके तहत कोचों की ट्रेनिंग दी जा सकेगी साथ ही लीग और कम्पटीशन भी आयोजित की जाएगी|
यही नहीं, सर्कार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी उत्पादन से जुड़े कुछ उपकरणों पर भी ड्यूटी कम की है| सर्कार ने दावा किया है कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ बढ़ने में काफी अहम् साबित होगा|
पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 पेश होने बाद देश को संबोधित करते हुए कहा– “आज का बजट ऐतिहासिक है और यह भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई रफ्तार देगा| उन्होंने कहा कि यह बजट नारी शक्ति के सशक्तिकरण को मजबूती से दर्शाता है| पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करते हुए कहा कि एक महिला वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है|”
इस बजट पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है हमें जरूर बताएं| इस बजट पर आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दें सकते हैं| क्या यह बजट आम लोगों के लिए लाभकारी होगा या फिर हर साल की तरह यह भी एक कागजी दस्तावेज ही साबित होगा?




Comments
Add a Comment:
No comments available.