Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

चीन ने की 1962 दोहराने की कोशिश, भारत ने नहीं खोई एक इंच भी जमीन

10 फरवरी को भारत चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा है कि मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सीमा विवाद चल रहा है इस सबके बावजूद भी भारत ने किसी भी क्षेत्र को नहीं खोया।

Advertisement
Image Credit: गृहमंत्री अमित शाह
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 11 February 2024

10 फरवरी को भारत चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा है कि, मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सीमा विवाद चल रहा है। इस सबके बावजूद भी भारत ने किसी भी क्षेत्र को नहीं खोया। मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा चीन ने वही करने का प्रयास किया है जोकि उसने 1962 में किया था उन्होंने केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प की बात को दर्शाते हुए कहा कि भारत ने अपनी 1 इंच जमीन को भी नहीं खोया है।

गृह मंत्री शाह ने सदन में यह भी मजबूती से कहा कि संकट की शुरुआत से ही भारत कहता रहा है कि उसने चीन को कोई जमीन नहीं दी है। हालांकि, विपक्षी नेता, विशेषकर कांग्रेस के राहुल गांधी, चीन को भारतीय क्षेत्र का अधिग्रहण करने की अनुमति देने का आरोप लगाकर केंद्र पर हमला करते रहे हैं।

हताहत होने की संख्या का खुलासा

भारत और चीन के बीच झड़प के शुरुआती दिनों में चीन ने अपने किसी भी सैनिक के हताहत होने की संख्या का खुलासा नहीं किया था। वहीं, उन्होंने फरवरी 2021 में आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि उनके 4 सैनिक मारे गए हैं, जबकि एक सैनिक घायल भी हुआ है। दूसरी ओर, यह भी माना जा रहा है कि इस संघर्ष में हताहत हुए चीनी सैनिकों की वास्तविक संख्या अधिक है।

जवानों के बीच खूनी झड़प 

भारत और चीन के बीच अप्रैल-मई 2020 के आखिर में झड़प शुरू हुई थी, जिसके बाद 15 जून की रात को गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के जवानों के बीच खूनी झड़प हुई। इस झड़प में दोनों तरफ से जवान हताहत हुए थे। 40 से अधिक वर्षों में यह पहली बार था कि LAC पर झड़प के कारण किसी की मौत हुई।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.