Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ट्रंप की इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़कते नजर आएं अमेरिकन मुस्लिम

व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी को होस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप दिखाई दिए थे। लेकिन अब इस पार्टी को लेकर कई सारे विवाद खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की मेजबानी करते हुए कहा कि मैं आप सभी का व्हाइट हाउस के इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूं।

Advertisement
Image Credit: डोनाल्ड ट्रंप
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | खबरें - 29 March 2025

व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी को होस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप दिखाई दिए थे। लेकिन अब इस पार्टी को लेकर कई सारे विवाद खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की मेजबानी करते हुए कहा कि मैं आप सभी का व्हाइट हाउस के इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूं। हम इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का जश्न मना रहे हैं। यह बहुत बेहतरीन महीना है। दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक। हम दुनिया के बेहतरीन धर्मों में से एक धर्म का सम्मान करते हैं।

इसके अलावा उन्होंने 2024 राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए मुस्लिम अमेरिकी समुदाय का आभार व्यक्त किया। व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की दो दशक पुरानी परंपरा है। लेकिन ये आरोप लगाया जा रहा है कि इस बार अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय से जुड़े नेताओं को इसमें शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया। इसके बजाए मुस्लिम देशों के विदेशी राजदूतों को इफ्तार डिनर में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था।

मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने किया प्रोटेस्ट

इसके अलावा व्हाइट हाउस के बाहर कई मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने Not Trump's Iftar प्रोटेस्ट किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह डोनाल्ड ट्रंप का एक तरह का पाखंड है। वह एक तरफ देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर बैन लगाते हैं। तो दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.