Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पितृ पक्ष में न करें इन चीजों का भूलकर भी दान, घर हो जाएगा पूरी तरह से बर्बाद

आज 17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। इसका समापन 2 अक्तूबर को होने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पितृ पक्ष में दान का काफी महत्व होता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | खबरें - 17 September 2024

आज 17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। इसका समापन 2 अक्तूबर को होने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पितृ पक्ष में दान का काफी महत्व होता है, जिससे आपको पितरों का आशीवार्द प्राप्त होता है। इन 15 दिनों में अपने पितरों के नाम का दान जरूर करें,जिससे आपको महापुण्य मिलने वाला है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिसका आपको बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए। 


1. लोहे के बर्तन

पितृ पक्ष में लोहे से बने बर्तनों का कभी भी भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए। इसकी बजाए आप सोने, पीतल और चांदी के बर्तनों का दान कर सकते हैं।


2. पुराने कपड़े

पितृ पक्ष में पुराने कपड़े भी दान में देना अच्छा नहीं माना जाता है। पितृ पक्ष में हमेशा ब्राह्मणों को नए वस्त्र ही दान करने चाहिए।


3. काले रंगे के कपड़े

इसके अलावा काले रंग के कपड़ों का भी भूलकर भी इस्तेमाल न करें। हिंदू पूजा में काले रंग का इस्तेमाल करना निषेध होता है। साथ ही ये अशुभ भी माना जाता है। ऐसे में श्राद्ध के दौरान काले वस्त्र या फिर कंबलों का दान बिल्कुल भी न करें।


4. तेल न करें दान

इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए कि पितृ पक्ष में किसी को भी आप तेल दान में न दें। खास तौर पर सरसों का तेल आपको दान नहीं करना चाहिए।


5. भूलकर भी न खिलाएं पितरों को झूठा खाना

वहीं, पितरों को केवल शुद्ध और ताजा खाना ही अर्पित करना चाहिए। गलती से भी उन्हें झूठा खाना न खिलाएं। इससे आपके घर में आ सकती है नकारात्मक एनर्जी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.